झारखंड में मकर संक्रांति पर भी रहेगी कनकनी:  3 दिन शीतलहर का यलो अलर्ट, 3.6°C के साथ गुमला सबसे ठंडा जिला – Ranchi News

झारखंड में मकर संक्रांति पर भी रहेगी कनकनी: 3 दिन शीतलहर का यलो अलर्ट, 3.6°C के साथ गुमला सबसे ठंडा जिला – Ranchi News


रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में सोमवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि यह राहत अस्थायी मानी जा रही है।

.

मौसम विभाग ने 13 से 16 जनवरी तक राज्य के कई जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मकर संक्रांति के दौरान भी ठंड का असर बना रहने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा।

सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है।

गुमला सबसे ठंडा, मैक्लुस्कीगंज में बढ़ा पारा

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में पिछले तीन दिनों से माइनस में चल रहा पारा बढ़कर 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। जमशेदपुर में 10.8, डालटनगंज में 6.1, बोकारो में 7.6, चाईबासा में 8.6 और कोडरमा में 11.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इसके अलावा हजारीबाग में 5.1, खूंटी में 4.8, लोहरदगा में 6.6, सरायकेला में 7.3, सिमडेगा में 6.3 और पश्चिम सिंहभूम में 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी ने लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत दी।

न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी ने लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत दी।

16 जनवरी तक शीतलहर का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और गुमला जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

वहीं 14 से 16 जनवरी के बीच रांची सहित गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में शीतलहर का असर और तेज हो सकता है।

मकर संक्रांति के दौरान भी सुबह-शाम ठंड और कनकनी बनी रहने की संभावना है।

दिन में मिली राहत, आगे फिर बढ़ेगी ठंड

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन के समय कुछ इलाकों में गर्मी का अहसास हुआ। चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री, सरायकेला में 27.6, डालटनगंज में 27.2, जमशेदपुर में 26.6, पाकुड़ में 25.5 और सिमडेगा में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लातेहार एकमात्र जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा और दिन में भी ठंड महसूस की गई।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार फिलहाल राहत के बाद आने वाले दिनों में फिर से पारा गिरेगा और कनकनी बढ़ेगी। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार फिलहाल राहत के बाद आने वाले दिनों में फिर से पारा गिरेगा और कनकनी बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार फिलहाल राहत के बाद आने वाले दिनों में फिर से पारा गिरेगा और कनकनी बढ़ेगी।

जमशेदपुर में 7 साल का रिकॉर्ड टूटा

लौहनगरी में इस बार जनवरी का मिजाज सात साल में सबसे ज्यादा जानलेवा लग रहा है। पिछले 7 साल में पहली बार जनवरी के शुरुआती 12 दिनों ने शहर को इस कदर कंपाया है। इस साल सर्दी का सितम ऐसा है कि 12 में से 6 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे रहा। 7 जनवरी को पारा गिरकर 7.7 डिग्री पर पहुंच गया।

जिसने न केवल इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि 2019 के बाद जनवरी के शुरुआती दिनों के इतिहास को भी बदल दिया। दिलचस्प बात यह है कि पिछले सात साल में यह पहली बार है जब शुरुआती 12 दिनों में न्यूनतम तापमान एक बार भी 13 डिग्री तक नहीं पहुंच पाया। यह लगातार बनी रहने वाली कड़ाके की ठंड का सबूत है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट