करौली में 16 मार्च से 1 अप्रैल तक कैला देवी चैत्र नवरात्रि मेला, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम।
करौली में 16 मार्च से 1 अप्रैल तक कैला देवी चैत्र नवरात्रि मेला आयोजित होगा। मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा और सुर
.
मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर में सुगम दर्शन के लिए रेलिंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है। रेलिंग मार्ग में पर्याप्त प्रकाश, हवा और पेयजल की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए 12 आपातकालीन गेट बनाए गए हैं, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में रैंप, 11 व्हीलचेयर और 5 ई-रिक्शा उपलब्ध रहेंगे ताकि उन्हें आसानी से दर्शन कराए जा सकें। श्रद्धालुओं के लिए 25 जल मंदिरों और आरओ प्लांट से स्वच्छ व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के लिए 12 आपातकालीन गेट बनाए गए हैं, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
मेला क्षेत्र और कालीसिल नदी के घाटों पर साफ-सफाई के लिए 200 अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। घाटों पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्नान घाट, प्रकाश व्यवस्था, जाल, 12 गोताखोर और 2 नावें उपलब्ध रहेंगी। कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं।
बस स्टैंड, मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सैकड़ों शौचालय, मूत्रालय और स्नानघर बनाए गए हैं। मंदिर परिसर में छायायुक्त डोमशेड, पर्याप्त प्रकाश, पंखे और कूलर की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा सुविधा के लिए मंदिर परिसर और ट्रस्ट चिकित्सालय में 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, साथ ही दो एम्बुलेंस भी तैनात की गई हैं।



