.
भार्गव कैंप के विजय ज्वैलर्स से 850 ग्राम सोने के गहने व 2.25 लाख कैश लूटने वाले लुटेरे कुशल, कर्ण और और गगन को पुलिस 2 दिन बाद पकड़ नहीं पाई है। विशेष टीम उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिससे उन्हें पकड़ा जा सके।
शनिवार देर शाम लूटकांड को लेकर पब्लिक ने रोष मार्च भी निकाला था। बता दें कि वीरवार सुबह करीब 10:50 बजे तीन लुटेरे विजय ज्वैलर्स से 850 ग्राम सोने के गहने व 2.25 लाख रुपए कैश लूट ले गए थे। लुटेरों ने महज 1:51 मिनट में वारदात को अंजाम दे दिया था। चोरी हुए गहनों की कीमत 95,11,500 रुपए आंकी गई है।
शॉप मालिक अजय ने कहा कि लुटेरे सोने के 8 सेट, 12 चेन, एक कड़ा, 2 लेडीज कड़े, अंगूठियां व सोने के टॉप्स ले गए। इनका वजन करीब 850 ग्राम है। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात के वक्त सुनार का बेटा निखिल और उनके कारीगर दुकान में मौजूद थे।



