जमुई पुलिस ने हार्ट मरीज को समय पर मदद दी:  पेट्रोल खत्म होने पर कार को टोचन कर पेट्रोल पंप तक पहुंचाया – Jamui News

जमुई पुलिस ने हार्ट मरीज को समय पर मदद दी: पेट्रोल खत्म होने पर कार को टोचन कर पेट्रोल पंप तक पहुंचाया – Jamui News


जमुई थाना क्षेत्र में डायल 112 पुलिस टीम ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। गरही इलाके से पटना जा रहे एक हार्ट मरीज की कार का पेट्रोल रास्ते में खत्म हो गया। रात के समय परिजन काफी परेशान थे, तब गश्ती पर तैनात ईआरबी-2 की टीम ने तुरंत स्थिति संभ

.

पुलिस की त्वरित पहल

पुलिस टीम ने बिना देर किए कार को अपनी गाड़ी से टोचन कर नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंचाया। पंप बंद होने के बावजूद स्टाफ को मरीज की गंभीरता बताकर पेट्रोल उपलब्ध करवाया गया। इसके बाद मरीज की कार सुरक्षित आगे के सफर के लिए रवाना हो सकी।

परिजनों ने जताया आभार

पेशेंट के परिजन दीपक कुमार ने डायल 112 टीम के सदस्यों—एसआई मनोज कुमार पासवान, सिपाही विनय कुमार, मुकेश कुमार और चालक विष्णु कुमार—का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पेट्रोल खत्म होने से लगभग एक किलोमीटर पहले ही कार रुक गई थी।

पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण

यह घटना साबित करती है कि जमुई पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद और जीवन रक्षक कार्यों में भी तत्पर रहती है। प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना की है, जिससे स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट