24घंटे से हाईकोर्ट के बाहर जाम-डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग:  डॉक्टर्स ने कहा-दवाब में कार्रवाई हुई तो आंदोलन होगा, हाईकोर्ट ने जानकारी मांगी – Jaipur News

24घंटे से हाईकोर्ट के बाहर जाम-डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग: डॉक्टर्स ने कहा-दवाब में कार्रवाई हुई तो आंदोलन होगा, हाईकोर्ट ने जानकारी मांगी – Jaipur News




जयपुर के निविक हॉस्पिटल के संचालक डॉ सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले 24 घंटे से वकीलों ने हाईकोर्ट के बाहर जाम लगा रखा हैं। वकीलों की मांग है कि डॉ सोनदेव बंसल की तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन का कहना है कि डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग गैर वाजिब हैं। अगर वकीलों के दवाब में कार्रवाई की जाती है तो डॉक्टर्स पूरे राज्य में आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वकीलों के आंदोलन को देखते हुए हाईकोर्ट ने भी पुलिस कमिश्नर और बार काउंसिल ऑफ राजस्थान से जानकारी मांगी हैं। पूरी रात वकील धरने पर डटे रहे
अपनी मांग को लेकर वकीलों ने सोमवार सुबह 11:30 बजे हाईकोर्ट के बाहर रास्ता जाम करके धरना शुरू किया था। वकील रातभर धरने पर डटे रहे। वहीं आज दिनभर भी वकीलों का धरना जारी रहा। वकीलों ने साफ किया है कि जब तक डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा। वकीलों के जाम के कारण पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर रखा हैं। इलाज में लापरवाही का आरोप
दरअसल, अधिवक्ता जितेंद्र शर्मा की माताजी के उपचार के दौरान अस्पताल पर कथित चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया गया था। इस मामले में डॉ. सोनदेव बंसल के खिलाफ सितंबर 2025 में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। अधिवक्ता समुदाय का आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने न तो डॉक्टर को गिरफ्तार किया और न ही मामले की जांच को गति दी, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वकीलों का कहना है कि यदि आम नागरिक के खिलाफ गंभीर आरोप होते तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करती, लेकिन प्रभावशाली लोगों से जुड़े मामलों में कार्रवाई में अनावश्यक देरी की जा रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट