झारखंड के कई जिलों में 29 अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर कम हो गया है। इस वजह से दक्षिण क्षेत्र को छोड़कर अन्य भागों में मौसम साफ रहेगा।
.
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 24 अक्टूबर को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क बना रहेगा।
देवघर में सुबह छाया कोहरा।
मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है
वहीं, 25 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं पर सुबह के समय मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

गुमला में छाए आंशिक बादल।
हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना
26 अक्टूबर को दक्षिणी, मध्य एवं उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं सुबह के समय मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है। राज्य में पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
27 अक्टूबर को दक्षिणी, मध्य एवं उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं सुबह के समय मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
सबसे कम रहा लातेहार में न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सुबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।



