अंतरराज्यीय शादी रैकेट का भंडाफोड़:  दो साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार; शादी के नाम पर चलता था सौदेबाजी का खेल – Jaipur News

अंतरराज्यीय शादी रैकेट का भंडाफोड़: दो साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार; शादी के नाम पर चलता था सौदेबाजी का खेल – Jaipur News




शादी के नाम पर युवतियों की खरीद-फरोख्त और ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी भंवरलाल शर्मा को जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय की सीआईडी अपराध शाखा द्वारा की गई। शादी के नाम पर चलता था सौदेबाजी का खेल पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसका गिरोह बाहरी राज्यों से गरीब युवतियों को शादी या रोजगार का झांसा देकर राजस्थान लाता था। बाद में इन युवतियों को पश्चिमी राजस्थान के कुंवारे युवकों से मोटी रकम लेकर फर्जी शादी के नाम पर सौंप दिया जाता था। गिरोह का नेटवर्क कोलकाता, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड तक फैला हुआ था। विशेष निगरानी में हुई गिरफ्तारी यह पूरी कार्रवाई एसपी सीआईडी सीबी ज्येष्ठा मैत्रयी के सुपरविजन में की गई। आरोपी की गतिविधियों पर लंबे समय से तकनीकी और मानवीय निगरानी रखी जा रही थी। पुख्ता सूचना के आधार पर भांकरोटा के जयसिंहपुरा इलाके में दबिश दी गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे थाना गिड़ा, जिला बालोतरा पुलिस के सुपुर्द किया गया। फर्जी शादी और धमकी से वसूली एसपी सीआईडी सीबी ज्येष्ठा मैत्रयी ने बताया- आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी शादियां और लिव-इन समझौते करवाता था। परिवादी मगाराम से ₹2.50 लाख लेकर झूठा समझौता कराया गया। इसके बाद अन्य युवकों से प्रति लड़की ₹3 लाख तक की मांग की जाती थी। रकम देने से इनकार करने पर झूठे बलात्कार और अन्य गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती थी। 2005 से सक्रिय रहा है आरोपी जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। वर्ष 2005 से उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। इनमें अपहरण, फिरौती, धोखाधड़ी, दुष्कर्म, बलवा, संपत्ति नुकसान, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। जयपुर, अजमेर, केकड़ी और बालोतरा सहित कई जिलों में उसके खिलाफ केस दर्ज रहे हैं। गिरोह के और चेहरों के उजागर होने की उम्मीद पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य, एजेंट और संभावित पीड़ितों के बारे में अहम जानकारियां सामने आएंगी। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय मानव तस्करी और विवाह के नाम पर होने वाली ठगी के बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट