जमशेदपुर से उद्योगपति का बेटा रहस्यमय ढंग से लापता: 25 लाख नकद रुपए लेकर निकला, झाड़ियों में मिली कार, अपहरण की आशंका – Jamshedpur (East Singhbhum) News


बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया से एक कारोबारी परिवार के युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने से शहर में हड़कंप मच गया है। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी मंगलवार दोपहर घर से निकलने के ब

.

आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के बेटे हैं कैरव गांधी

खास बात यह है कि वह बैंक ऑफ इंडिया से करीब 25 लाख रुपए नकद निकालकर निकले थे। करीब एक घंटे बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिससे परिजन चिंतित हो उठे। काफी खोजबीन के बाद शाम करीब पांच बजे बिष्टुपुर थाने में युवक के लापता होने की सूचना दी गई। युवक के पास बड़ी रकम होने के कारण परिजन और पुलिस दोनों अपहरण की आशंका जता रहे हैं।

कांदरबेड़ा से मिली कार, आदर्शनगर आखिरी लोकेशन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच तेज की। कुछ ही घंटों के भीतर कैरव गांधी की क्रेटा कार सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा स्थित सिल्वर सैंड रिसॉर्ट के पास झाड़ियों के समीप बरामद की गई। कार के अंदर युवक मौजूद नहीं था, जबकि कार की चाबी मैट के नीचे मिली।

इससे संदेह और गहरा गया है। पुलिस की तकनीकी जांच में यह भी सामने आया कि कैरव की आखिरी मोबाइल लोकेशन सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर इलाके में ट्रेस की गई थी। इसके बाद फोन बंद हो गया। पुलिस अब उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित रूट्स पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है।

कार कांदरबेड़ा स्थित सिल्वर सैंड रिसॉर्ट के पास झाड़ियों के समीप बरामद की गई।

कार कांदरबेड़ा स्थित सिल्वर सैंड रिसॉर्ट के पास झाड़ियों के समीप बरामद की गई।

दो जिलों की पुलिस जांच में जुटी

कैरव गांधी एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका परिवार आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इम्पीरियल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड समेत कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों से जुड़ा हुआ है। शहर में गांधी परिवार को रसूखदार और सभ्रांत परिवार माना जाता है। घटना के बाद जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुटी हुई है।

कई पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि युवक के लापता होने की शिकायत मिली है। कार बरामद कर ली गई है। मोबाइल लोकेशन व निजी कारणों के आधार पर हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजन युवक की सकुशल बरामदगी को लेकर बेहद चिंतित हैं।



Source link