उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बादल छाए:  ठंड बढ़ी, बारिश के आसार नहीं; शुष्क बना रहेगा मौसम – Uttarakhand News

उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बादल छाए: ठंड बढ़ी, बारिश के आसार नहीं; शुष्क बना रहेगा मौसम – Uttarakhand News



उत्तराखंड में आज यानी 2 नंवबर को पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड बढ़ेगी। बाकी जगह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश इलाकों में फिलहाल किसी भी तरह की बारिश के आसार नहीं हैं।

.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसा राज्य के सभी जनपदों में आज शुष्क मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।

राजधानी देहरादून में आज आसमान साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान: लगभग 17°C रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में मौसम की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2 नवंबर तक राज्य के किसी भी स्टेशन पर बारिश दर्ज नहीं की गई। तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में दिन और रात के तापमान सामान्य से 2–6°C तक अधिक दर्ज किए गए।

स्टेशन अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
देहरादून 29.4 16.5
पंतनगर 29.6 19.6
मुक्तेश्वर 22.2 10.2
नई टिहरी 22.1 11.6

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहने की संभावना है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट