प्रेमानंद महाराज के स्वरूप में गणपति की प्रतिमा स्थापित की:  दमोह में न्यायाधीश के रूप में भी विराजे गणपति, कानून की किताबों से सजा पंडाल – Damoh News

प्रेमानंद महाराज के स्वरूप में गणपति की प्रतिमा स्थापित की: दमोह में न्यायाधीश के रूप में भी विराजे गणपति, कानून की किताबों से सजा पंडाल – Damoh News


दमोह में इस साल गणेश उत्सव के दौरान दो विशेष प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। सिविल वार्ड 7 में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वरूप में गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्राकृतिक सामग्री से निर्मित आश्रम की कुटिया में यह प्र

.

सिद्धी विनायक गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि 25 वर्षों से यहां गणेश प्रतिमा की स्थापना की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष प्रेमानंद महाराज के स्वरूप को चुना गया है। महाराज सनातन धर्म के प्रचार और युवाओं को मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

गणेश प्रतिमा न्यायाधीश के रूप में विराजमान

जिला न्यायालय परिसर में 9 वर्षों से स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमा इस बार न्यायाधीश के रूप में विराजमान है। पंडित राम स्वरूप शास्त्री के अनुसार, पंडाल को न्यायाधीश के चैंबर के रूप में सजाया गया है। इसमें जज का चैंबर, भारतीय चिह्न, घड़ी और कानून की किताबों का प्रदर्शन किया गया है।

कोर्ट परिसर में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा।

शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेशोत्सव समितियों ने थीम आधारित पंडाल सजाए हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे ये पंडाल क्षेत्र को जगमगा रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन विशेष प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट