तीनों का खरखौदा हाॅस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया
सोनीपत के एक गांव में विवाद के दौरान एक परिवार पर डंडों और लात-घूंसों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पति, पत्नी और बेटा घायल हो गए। महिला और उसका बेटा अपने पति को बचाने गए तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच आरो
.
घर के बाहर पति पर हमला गांव रिढाऊ की रहने वाली महिला सीता ने चौकी फरमाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम करीब सात बजे वह घर पर काम कर रही थीं। इसी दौरान उनके पति रणधीर की बचाव-बचाव की आवाज सुनाई दी। जब वह घर से बाहर आईं तो देखा कि सुनिल,नितेश ,कपिस और दो अन्य युवक उनके पति का रास्ता रोककर मारपीट कर रहे थे।
घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है
पत्नी और बेटे को भी पीटा सीता ने बताया कि जब उन्होंने और उनके बेटे दिपांशु ने रणधीर को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। सुनिल ने उन्हें डंडे और ईंट से मारा, जबकि अन्य ने लात-घूंसों से पीटा। आरोपियों ने दिपांशु और रणधीर दोनों को भी डंडों और लात-घूंसों से पीटा। जब परिवार ने शोर मचाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
तीनों घायलों का CHC खरखौदा में इलाज घटना के बाद रणधीर, उनकी पत्नी सीता और बेटा दिपांशु घायल अवस्था में CHC खरखौदा अस्पताल पहुंचे। पुलिस को सूचना मिली तो HC विकास मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों से मेडिकल रिपोर्ट (MLR) प्राप्त की। डॉक्टर ने सीता, रणधीर और दिपांशु तीनों को दो-दो चोटें BLUNT वेपन से लगना दर्ज किया। इलाज के बाद परिवार अपने घर लौट आया और पुलिस को सूचना दी कि वे चौकी में आकर बयान देंगे। इसके बाद रणधीर और सीता ने चौकी फरमाणा पहुंचकर अपनी शिकायत लिखित रूप में दी।
HC संजय कुमार ने की जांच, मामला दर्ज शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी HC संजय कुमार ने धारा 115, 126(2), 191(3), 190, 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।



