पलवल जिले के बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला आया है। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामेल की जांच शुरू कर दी है। बहीन थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार, एक पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च की सुबह वह अपने बच्चों को स्कूल लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में भूपेंद्र नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे अभद्र व्यवहार किया। पति और बच्चों को मारने की धमकी दी आरोप है कि वह बार-बार अश्लील टिप्पणी करता, पीछा करता और बातचीत के लिए दबाव बनाता था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस बारे में भूपेंद्र के बड़े भाई लक्ष्मण से शिकायत की तो उसने भी आरोपी का साथ दिया। दंपती और देवर को पीटा बाद में दोनों भाइयों ने घर के बाहर आकर गाली-गलौज की, साथ ही उसके, उसके पति और देवर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। झगड़े में उक्त महिला सहित तीनों को चोटें आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों सगे भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जगवती कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पलवल में रास्ता रोककर महिला से छेड़छाड़: विरोध पर सगे भाइयों ने घर आकर परिवार को पीटा; जान से मारने की धमकी दी – Palwal News
- Share



