लुधियाना में आशिक ने महिला को कार में बनाया बंधक:  लॉकडाउन में हुई थी दोस्ती; 7 घंटे शहर में घुमाया, गाड़ी में रेप का प्रयास – Ludhiana News

लुधियाना में आशिक ने महिला को कार में बनाया बंधक: लॉकडाउन में हुई थी दोस्ती; 7 घंटे शहर में घुमाया, गाड़ी में रेप का प्रयास – Ludhiana News




लुधियाना के पॉश इलाके में प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर के पास एक सिरफिरे आशिक ने प्यार में नाकाम होने पर एक महिला को उसकी ही कार में करीब 7 घंटे तक बंधक बनाए रखा। महिला के साथ उसने दुष्कर्म का प्रयास किया और अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर उसकी नाक पर लोहे के कड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला को उसकी अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया ओर कार में टक्कर मार फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात रंजीत नगर निवासी मोहित से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। मोहित ने खुद को अपनी पत्नी से परेशान बताया और उससे दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन जब उसको पता चला कि मोहित उसे और अपनी पत्नी दोनों को धोखा दे रहा है तो उसने दूरी बनानी चाही। तब से मोहित ने धमकियों और ब्लैकमेलिंग करना शुरू करदिया । एग्जीबिशन के बहाने बुलाया और कार में शुरू की दरिंदगी 3 फरवरी की दोपहर मोहित ने महिला को दुर्गा माता मंदिर के पास चल रही एक एग्जीबिशन में मिलने के लिए मजबूर किया। जब वह अपनी ग्रैंड विटारा कार से वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे कार में ही रोक लिया। आरोपी ने कार के भीतर ही महिला के कपड़े उतारने और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो मोहित ने तैश में आकर उसके चेहरे पर थप्पड़ मारे और हाथ में पहने भारी कड़े से उसकी नाक पर वार किया। शोर मचाने पर उसका गला दबा दिया और उसे चुप रहने की धमकी दी।
7 घंटे तक बंधक बनाकर शहर में घुमाया महिला का आरोप है कि मोहित उसको उसी की गाड़ी में बैठाकर करीब 7 घंटे तक शहर की सड़कों पर घुमाता रहा। रात करीब 10 बजे वह उसे वापस मंदिर के पास लाया और धमकी दी कहा अगर किसी को बताया तो तेरे बेटे का भविष्य बर्बाद कर दूंगा और उसकी टांगें तुड़वा दूंगा इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी प्राइवेट तस्वीरें दिखाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। जाते-जाते कार में मारी टक्कर, अस्पताल पहुंची पीड़िता महिला जब जान बचाकर अपनी कार से निकलने लगी तो सनकी आरोपी ने अपनी कार से उसकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी भी हिट हुई। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए सिविल अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल करवाया और थाना-8 पुलिस को लिखित बयान दर्ज करवाया है। पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर धारा 74,115(2).351(3),324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी मोहित की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट