कोटा में हॉस्पिटल परिसर से बाइक चोरी:  पत्नी के साथ दवा लेने आया, 20 मिनट में बदमाश ले उड़ा, CCTV फुटेज में नजर आया – Kota News

कोटा में हॉस्पिटल परिसर से बाइक चोरी: पत्नी के साथ दवा लेने आया, 20 मिनट में बदमाश ले उड़ा, CCTV फुटेज में नजर आया – Kota News




कोटा में बाइक चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब सांगोद थाना क्षेत्र में हॉस्पिटल परिसर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश 20 मिनट में बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के वक्त पीड़ित अपनी पत्नी के लिए दवा खरीद रहा था। वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। पीड़ित दुर्गाशंकर ने बताया कि सोमवार को पत्नी को दिखाने गांव से 18 किमी दूर सांगोद हॉस्पिटल आया था। दोपहर तीन बजे करीब हॉस्पिटल परिसर में बाइक खड़ी की। डॉक्टर को दिखाकर दवाई ली। करीब 20 मिनट बाद वापस लौटा। तो बाइक गायब मिली। आसपास के लोगों से पूछा लेकिन बाइक के बारें में पता नहीं लगा। फिर आसपास व हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए हॉस्पिटल परिसर में घूमता हुआ नजर आया। युवक ने परिसर में खड़ी बाइक का लॉक तोड़ा। फिर स्टार्ट करके चुराकर ले गया। युवक की बाइक चोरी कर ले जाते हुए की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बाइक 5 साल पहले ही खरीदी थी। ————————- ये खबर भी पढ़े – कोटा में आधे घंटे में 4 बाइक चोरी:लॉक तोड़कर ले गए, पेट्रोल खत्म होने पर दो मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर छोड़ गए कोटा में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने रात के अंधेरे में 4 बाइकों को निशाना बनाया। दो बाइकों को बदमाश चोरी करके ले गए। जबकि पेट्रोल खत्म व कम होने पर दो बाइक को छोड़ गए। चोरी की वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दी है। खबर पढ़े



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट