किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के महावीर मार्ग में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी खाने की दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिल मोदक उर्फ झांटी के रूप में हुई है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री और ई-रिक्शा चालक था। कुछ समय पहले उसने काफी
.
जानकारी के अनुसार, अनिल मोदक ने दुकान में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने लगभग चार घंटे तक उसकी तलाश की। जब वे दुकान पहुंचे और शटर उठाकर देखा, तो अनिल फांसी के फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और किशनगंज सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
3 बच्चों का था पिता
मृतक अनिल मोदक के परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में शव की जांच की। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।
काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था अनिल
परिजनों ने बताया कि अनिल काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसने दुकान में काफी पैसा लगाया था, लेकिन ग्राहक नहीं आने से वह निराश हो गया था। पहले वह बिजली मिस्त्री का काम करता था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। दुकान खोलने के बाद उसे कारोबार चलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस व्यवसायिक असफलता ने उसे इतना तोड़ दिया कि उसने यह कदम उठाया।
परिवार में शोक का माहौल
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। बेटी और दोनों बेटे सदमे में हैं। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पड़ोसियों ने बताया कि अनिल मिलनसार स्वभाव का था, लेकिन हाल के दिनों में वह शांत रहने लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।



