जालोर में नगर परिषद ठेकेदार ने नशे में मचाया कहर:  बिजली के खंभे को तोड़ती हुई सैलून के कैबिन में घुसी कार, पिता-बेटी और युवक कुचलने से बचे – Jalore News

जालोर में नगर परिषद ठेकेदार ने नशे में मचाया कहर: बिजली के खंभे को तोड़ती हुई सैलून के कैबिन में घुसी कार, पिता-बेटी और युवक कुचलने से बचे – Jalore News


घटना के बाद मौेके से कार को हटाती पुलिस

जालोर में नगरपरिषद का एक ठेकेदार मंगलवार रात शराब के नशे में तेज रफ्तार कार दौड़ाता हुआ कहर बनकर टूटा। कार पहले बिजली के पोल से टकराई और फिर सैलून के कैबिन में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल तीन फीट तक टूटकर जमीन पर टिक गया। सब्जी के ठेले पर ख

.

हादसा मंगलवार रात करीब 8.30 बजे भागली रोड पर मोहनजी की प्याऊ के पास हुआ।

कार में ड्राइवर सीट व पीछे के सीट में मिली दो शराब की बोतल और नमकीन व गिलास मिला।

घर लौटने की तैयारी में था सब्जी विक्रेता

प्रत्यक्षदर्शी दिनेश कुमार देवासी ने बताया कि जालंधर नाथ नगर निवासी गणेशाराम (40) पुत्र सवाराम देवासी अपनी बेटी हीना (16) के साथ भीनमाल रोड स्थित थर्ड फेज में मोहनजी की प्याऊ के पास सब्जी बेचता है। सब्जी ठेले के पीछे नागौर निवासी चंपालाल सैन का ‘सुनील हेयर ड्रेसर’ नाम से कैबिन लगा हुआ है, जो मंगलवार को बंद था।

रात करीब 8.30 बजे गणेशाराम सब्जी समेटकर घर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी जालोर की ओर से आई कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे भारत गैस के बोर्ड और बिजली के खंभे से टकराती हुई कैबिन में जा घुसी।

घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।

घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।

बिजली का खंभा टूटा, बड़ा हादसा टला

टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा जमीन से करीब तीन फीट तक टूट गया। गनीमत रही कि खंभा तारों पर ही लटका रहा और तार नहीं टूटे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कार के एयरबैग खुलने से ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

तीन लोग चपेट में आए, पिता की हालत गंभीर

कैबिन के सामने मौजूद गणेशाराम, उसकी बेटी हीना और सब्जी खरीदने आए एक युवक कार की चपेट में आ गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जालोर के सामान्य चिकित्सालय लाया गया। जांच में गणेशाराम के हाथ और पैर में फ्रैक्चर पाए गए, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पालनपुर रेफर कर दिया गया। बेटी हीना और अन्य युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

कार की टक्कर से टूटा बिजली का खम्भा, भारत गैस का लगा लोहे का बोर्ड।

कार की टक्कर से टूटा बिजली का खम्भा, भारत गैस का लगा लोहे का बोर्ड।

नशे में कार में बैठा रहा ठेकेदार, लोगों ने निकाला बाहर

प्रत्यक्षदर्शी मुकेश ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार सवार कैलाश शर्मा नशे की हालत में होने के बावजूद कार में ही बैठा रहा। लोगों ने उसे बाहर निकाला। कार से शराब की दो बोतलें भी मिलीं। इससे गुस्साए लोगों ने ठेकेदार की पिटाई कर दी।

कार की टक्कर के बाद मौके पर टूटा हुआ पड़ा कैबिन व अन्य सामान।

कार की टक्कर के बाद मौके पर टूटा हुआ पड़ा कैबिन व अन्य सामान।

ग्रेनाइट व्यापारियों ने कराया बीच-बचाव, पुलिस को सौंपा

स्थिति बिगड़ती देख कुछ ग्रेनाइट व्यापारियों ने बीच-बचाव कर चालक को भीड़ से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। घटना के करीब सवा घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार को अपने कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद शराब के नशे में मौके पर खड़े कैलाश शर्मा।

घटना के बाद शराब के नशे में मौके पर खड़े कैलाश शर्मा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट