जाखल में मुनीम से मारपीट कर मोबाइल और कैश लूटा:  बाइक सवार तीन युवकों ने रोका रास्ता; भागकर बचाई जान – Jakhalmandi News

जाखल में मुनीम से मारपीट कर मोबाइल और कैश लूटा: बाइक सवार तीन युवकों ने रोका रास्ता; भागकर बचाई जान – Jakhalmandi News



वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करते हुए।

फतेहाबाद जिले के जाखल में देर रात एक आढ़ती के मुनीम से लूटपाट की घटना सामने आई है। तीन बाइक सवार युवकों ने मुनीम दर्शन सिंह से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और 20 हजार रुपए नकद लूट लिए। घटना के बाद मुनीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने

.

नहर किनारे चल रहा था

जानकारी के अनुसार पीड़ित दर्शन सिंह ने बताया कि वह रात करीब 8 बजे जाखल से अपने गांव भुरथली जा रहा था। वह भाखड़ा नहर के किनारे-किनारे चल रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोका। युवकों ने दर्शन सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वे उसका मोबाइल फोन और 20 हजार रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए। दर्शन सिंह को मुंह और आंख पर चोटें आई हैं।

ग्रामीण इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे

मारपीट के दौरान दर्शन सिंह किसी तरह वहां से बचकर अपने गांव पहुंचा। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा होकर घटनास्थल पर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तथ्यों के सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट