गुजरात में 3 साल में पूरी कैबिनेट बदली:  16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया, फिर 26 की शपथ, 19 नए चेहरे; CM समेत पटेल समाज के 8 मंत्री

गुजरात में 3 साल में पूरी कैबिनेट बदली: 16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया, फिर 26 की शपथ, 19 नए चेहरे; CM समेत पटेल समाज के 8 मंत्री


  • Hindi News
  • National
  • Gujarat CM Bhupendra Patel Ministers Oath Ceremony LIVE Updates | BJP MLA List

गांधीनगर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात में भाजपा ने महज 3 साल में CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर लगभग पूरी सरकार बदल दी है। गुरुवार को 16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया और शुक्रवार को 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

कैबिनेट में 19 नए चेहरे हैं, जबकि पिछली बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए हैं। वहीं, 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं हैं। CM समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं।

खास बात यह है कि हटाए गए मंत्रियों पर न तो कोई आरोप था और न कोई कानूनी केस। इसके बावजूद सरकार में बड़े फेरबदल को गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है।

CM पटेल ने गुरुवार शाम को मंत्रियों को विभाग बांट दिए। उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को फिर गृह विभाग मिला है। कनुभाई देसाई को वित्त और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को शिक्षा विभाग दिया गया है।

फेरबदल की 5 वजह, चुनावी तैयारी और जातीय संतुलन अहम

  • स्ट्रेटेजिक रीसेट: भाजपा ने सभी 16 मंत्रियों से इस्तीफा मांगा, ताकि नया मंत्रिमंडल बनाने के लिए पूरी आजादी मिले।
  • कमजोर परफॉर्मेंस: कई मंत्रियों का प्रदर्शन कमजोर था। पार्टी उनकी जगह नए चेहरे लाना चाहती थी।
  • जातीय समीकरण: पिछली कैबिनेट में 16 मंत्री थे। भाजपा पटेल कम्युनिटी को ज्यादा जगह देना चाहती थी।
  • लोकल इलेक्शन: गुजरात में अगले कुछ महीनों में लोकल बॉडी चुनाव हैं। भाजपा बिसावदर विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद नए चेहरों को मौका देना चाहती है।
  • ज्यादा नेताओं की हिस्सेदारी: गुजरात में अभी 16 मंत्री थे, जबकि कुल 182 विधानसभा सीटों का 15% के हिसाब से मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्री हो सकते हैं।

हर्ष सिंघवी का प्रमोशन, जडेजा की पत्नी भी मंत्री

शुक्रवार को सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली। उन्हें डिप्टी CM बनाया गया है। पिछली कैबिनेट में वे राज्य के गृह मंत्री थे। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भी मंत्री बनाया गया है।

भूपेन्द्र का यह तीसरा मंत्रिमंडल होगा

भूपेन्द्र पहली बार सितंबर 2021 में CM बने थे। तब विजय रूपाणी को अचानक हटाकर उन्हें CM बनाया था। फिर विधानसभा चुनाव के बाद 12 दिसंबर 2022 को वह तीसरी बार CM और 16 विधायक मंत्री बने। अब नया मंत्रिमंडल बन रहा है।

गुजरात सर्च कर रहे लोग

गुजरात में भूपेंद्र पटेल कैबिनेट का विस्तार हो गया है। इसके बाद लोग लगातार गुजरात के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे है। पिछले कुछ दिनों का ग्राफ देखा जाए तो साफ समझ आता है कि गुजरात की सर्चिंग से जुड़ा ग्राफ तेजी से बढ़ा है। नीचे देखें गूगल ट्रेंड्स…

सोर्स: Google Trends

भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल के फेरबदल की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

08:12 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी रिबावा जाडेजा ने मंत्री पद की शपथ ली

07:42 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

हर्ष संघवी के डिप्टी सीएम बनने पर समर्थकों ने जश्न मनाया 

मजूरा के विधायक हर्ष संघवी को गुजरात सरकार में डिप्टी सीएम बनाने पर उनके प्रशंसकों ने जश्न मनाया। कहा कि यह पदोन्नति उनके पिछले कार्यों की पहचान है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि भविष्य में वे उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं।

07:12 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जीतूभाई वाघाणी और नरेशभाई पटेल ने भी शपथ ली

भावनगर पश्चिम सीट से विधायक जीतूभाई वाघाणी और गणदेवी सीट से नरेशभाई पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली।

07:03 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

हर्ष संघवी ने शपथ ली, डिप्टी सीएम बनाए गए

हर्ष संघवी ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है।

07:01 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पत्नी रिवाबा के शपथ ग्रहण में पहुंचे क्रिकेटर रवींद्र जडेजा

06:16 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात नई कैबिनेट: 19 नए चेहरों को जगह 

  1. अर्जुन मोढवाडिया, पोरबंदर
  2. रिवाबा जाडेजा, जामनगर
  3. ईश्वरसिंह पटेल , अंकलेश्वर
  4. जीतू भाई वाघाणी, भावनगर पश्चिम
  5. नरेशभाई मगनभाई पटेल, गणदेवी
  6. पीसी बरंडा,धोलका
  7. कांतिलाल अमृतिया, मोरबी
  8. कौशिक वेकरिया, अमरेली
  9. रमेशभाई कटारा,फतेपुरा
  10. जयराम गामित, नजर
  11. दर्शना एम वाघेला, आसारवा
  12. प्रद्युमन वाजा, कोडीनार
  13. मनीषा वकील, वडोदरा शहर
  14. प्रवीण माली, डीसा
  15. संजयसिंह महीडा, महुधा
  16. रमण सोलंकी, बोरसद
  17. कमलेशभाई पटेल, पेटलाद
  18. त्रिकम बीजल चांगा, अंजार
  19. स्वरूपजी ठाकोर, वाव

06:11 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

सीएम ने खुद फोन कर विधायकों को मंत्री बनने की जानकारी

मुख्यमंत्री ने खुद फोन करके विधायकों को मंत्री बनने की जानकारी दी। कहा- आपको कल शपथ लेनी ही होगी। इसके बाद नए मंत्रियों को गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने भी फोन करके जानकारी दी।

06:00 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

मंत्री प्रफुल पंसेरिया ने कहा- मुझे जिम्मेदारी दी जाएगी

गुजरात मंत्रिमंडल में फेरबदल पर गुजरात के मंत्री प्रफुल पंसेरिया ने कहा, “मैंने जो इस्तीफा कल दिया था, उसे स्वीकार नहीं किया गया। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा। पार्टी के उच्च नेतृत्व का हर निर्णय मेरे लिए स्वीकार्य है।”

05:46 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात की नई कैबिनेट में सीएम के अलावा 25 मंत्री बनेंगे, देखिए लिस्ट

  1. भूपेंद्र पटेल (सीएम)
  2. त्रिकम बीजल चांगा
  3. स्वरूपजी ठाकोर
  4. प्रत्रवणकुमार गोर्धनजी माली
  5. ऋतिकेश गणेशभाई पटेल
  6. पीसी बराड़ा
  7. दर्शना एम वाघेला
  8. कांतीलाल शिवलाल अमृतिया
  9. वरजीभाई मोहनभाई बावलिया
  10. रिवाबा जाडेजा
  11. अर्जुन मोढवाडिया
  12. डॉ. प्रद्युमन वाजा
  13. कौशिक कांतीभाई वेकरिया
  14. परशोत्तमभाई सोलंकी
  15. जितेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी
  16. रमणभाई भीखाभाई सोलंकी
  17. कमलेशभाई रमेशभाई पटेल
  18. संजयसिंह महेदा
  19. रमेशभाई भूराभाई कटारा
  20. मनीषा राजीवभाई वकील
  21. ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल
  22. प्रफुल पानसेरिया
  23. हर्ष सांघवी
  24. जयारामभाई गामित
  25. नरेशभाई पटेल
  26. कनुभाई देसाई

05:41 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

सीएम पटेल ने गुजरात के राज्यपाल से मुलाकात की 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुजरात मंत्रिमंडल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की अनुमति मांगी।

05:37 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस से आए नेताओं को मिल सकता है मंत्रीपद

नए मंत्रिमंडल में 16 में से 7-10 मंत्रियों को ड्रॉप और 3-5 मंत्री रिपीट किए जा सकते हैं। नए चेहरों में कांग्रेस से आए अर्जुन मोढवाड़िया, अल्पेश ठाकोर, सीजे चावड़ा और हार्दिक पटेल को मौका मिल सकता है।

सौराष्ट्र से जयेश रादडिया और जीतू वाघानी को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय है। खासकर पाटीदारों और उत्तर गुजरात से ठाकोर समुदाय को तवज्जो दी जाएगी।

इसके अलावा, जिन राज्य मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है, उनमें मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, पंचायत मंत्री बच्चूभाई खाबर, वन एवं पर्यावरण मंत्री मुकेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भीखूसिंह परमार और आदिवासी विकास मंत्री कुंवरजी हलपति शामिल हैं।

05:36 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात में 2022 चुनाव की स्थिति इस प्रकार है

05:35 AM17 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात में सियासी तूफान अगस्त से अक्टूबर तक ही आते हैं

दिलचस्प बात यह है कि सरकार बनने के बाद 16 बार मंत्रिमंडल का विस्तार अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में ही हुआ है।

  • 1962-1994: 12 बार:सितंबर 1965 में बलवंत राय की जगह हितेंद्र देसाई सीएम बने, तब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। अगस्त 1973 में चिमनभाई सीएम बने, तब अगस्त 1985, अक्टूबर 1990 में भी विस्तार हुआ।
  • 1995-2007: 7 बारअक्टूबर 1995 में सुरेश मेहता ने केशुभाई की जगह ली और अक्टूबर 1996 में शंकरसिंह सीएम बने, अक्टूबर 1997 में दिलीप पारिख, अक्टूबर 2001 में मोदी के आने पर और 2003 और 2006 में भी मंत्रिमंडल बदला।
  • 2008-2025: 9 बारअगस्त 2010 में, सितंबर 2011 में मोदी के कार्यकाल में, अगस्त 2016 में आनंदी पटेल के इस्तीफा। सितंबर 2021 में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल के आने पर और अब अक्टूबर में विस्तार।

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट