फाजिल्का में तूड़ी से भरा ट्राला जला: नाड़ को लगाई आग से निकली चिंगारी, हवा से फैली, आवाजाही रही प्रभावित; बारिश से बुझी – Fazilka News




फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर देर रात (4 मई) तूड़ी से भरे ट्राले को भीषण आग लग गई। इस दौरान ट्राले में भरी सारी तूड़ी जलकर राख हो गई। वहीं ट्राला भी जल गया, जिसे काफी नुकसान हो गया है। वहीं इस कारण आवाजाही भी प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार, जलालाबाद में आमिर खास के नजदीक एक तूड़ी से भरा ट्राला सड़क किनारे पार्क किया गया था। अचानक मौसम बदला और तूफान शुरू हो गया। इसी बीच खेतों में गेहूं की नाड़ को आग लगाई गई थी। इस दौरान हवा के रुख से आग फैलने लगी। तेज हवा के रुख के साथ उड़ रही थी आग फैलते-फैलते आग ट्राले तक पहुंच गई। हालात इस कदर खराब हो गए कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। कुछ समय बाद बरसात शुरू हो गई, जिससे आग बुझ गई। आग इतनी भयानक थी कि तेज हवा के रुख के साथ उड़ रही थी। पंजाब में आज भी तूफान का अलर्ट बता दें कि पंजाब में आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 5 और 6 मई को गरज-चमक, बारिश और बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।



Source link