फतेहाबाद में 3 हजार से ज्यादा बकाया पर कटेंगे मीटर:  5 करोड़ की बकाया वसूली के लिए अभियान, आधा दर्जन टीमें गठित – Ratia News

फतेहाबाद में 3 हजार से ज्यादा बकाया पर कटेंगे मीटर: 5 करोड़ की बकाया वसूली के लिए अभियान, आधा दर्जन टीमें गठित – Ratia News




फतेहाबाद जिले में रतिया बिजली विभाग के एसडीओ शहरी सुनील कंबोज ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। विभाग के शहरी उपभोक्ताओं पर 5 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। इस राशि की वसूली के लिए आधा दर्जन से अधिक टीमें गठित की गई हैं। एसडीओ सुनील कंबोज ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल 3000 रुपए से अधिक बकाया हैं, उनके मीटर काटे जाएंगे। डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के मीटर काटने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसमें गठित टीमें शामिल हैं। भुगतान नहीं करने पर काटे जाएंगे मीटर एसडीओ ने स्पष्ट किया कि जो उपभोक्ता मौके पर ही अपने बिजली बिल का भुगतान कर देंगे, उनके मीटर नहीं काटे जाएंगे। हालांकि, 3000 रुपए से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान शुरू कर दिया गया है और टीमें कार्रवाई कर रही हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट