चंडीगढ़ में साइड देने को लेकर दो कारों की भिड़ंत:  इनोवा डिवाइडर में घुसी, स्कूल जा रही महिला बाल-बाल बची, पत्नी का चेकअप करवाकर लौटे – Chandigarh News

चंडीगढ़ में साइड देने को लेकर दो कारों की भिड़ंत: इनोवा डिवाइडर में घुसी, स्कूल जा रही महिला बाल-बाल बची, पत्नी का चेकअप करवाकर लौटे – Chandigarh News




चंडीगढ़ में वीरवार दोपहर करीब 2 बजे साइड देने को लेकर दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा सेक्टर-38 डड्डूमाजरा की लाइट प्वाइंट के पास उस समय हुआ, जब स्कूलों की छुट्टी का समय था और सड़क पर यातायात काफी अधिक था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक इनोवा कार घूमते हुए सड़क के बीच बने डिवाइडर में जा फंसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय सीमा देवी नामक महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए एक्टिवा पर जा रही थीं। अचानक दूसरी ओर से टक्कर के बाद इनोवा कार घूमते हुए डिवाइडर की ओर आ गई। महिला ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे वह बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी रुक गए। पीछे से आ रही कार ने मारी टक्कर इनोवा चालक नितिन, निवासी जालंधर (पंजाब), ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-25 में किसी काम से आया था। काम खत्म कर वह सेक्टर-38 से लाइट प्वाइंट पार कर 6 फेज की ओर जा रहा था। उसके मुताबिक, पीछे से एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी और बार-बार हॉर्न बजा रही थी। उसने साइड दे दी, लेकिन आगे जाकर वह कार इधर-उधर कट मारने लगी। जब दूसरी कार ओवरटेक करने लगी तो उसने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे इनोवा घूमकर डिवाइडर में फंस गई। पत्नी का चेकअप करवा कर जा रहे थे दूसरी कार के चालक कीरत सिंह, निवासी फाजिल्का (पंजाब), ने बताया कि वह अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे थे। उनका बेटा भी साथ था। उनका कहना है कि लाइट पार करने के बाद से ही इनोवा चालक गाड़ी आगे-पीछे कर रहा था और तेज रफ्तार में चला रहा था। आरोप है कि पहले इनोवा ने उनकी कार को साइड से टक्कर मारी, जिसके बाद वह खुद असंतुलित होकर घूम गई। कीरत सिंह ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं थी। वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर के सही कारणों का पता लगाया जा सके।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट