फिर धधकने लगा अवैध हॉट मिक्स डामर प्लांट – Bastar News


.

जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर हाईवे से लगे साल के जंगलों के बीच अवैध हॉट मिक्स प्लांट नियमों को ताक में रखकर धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है।

हॉट मिक्स प्लांट वन अधिकार पत्र की भूमि पर नियम विरुद्ध लगाया गया है जिस पर पूर्व वन मंत्री शंकर सोढ़ी व आम जनों द्वारा मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी गई थी। जिस पर विभाग अपनी किरकिरी होता देख खाना पूर्ति करते हुए 10 दिन के अंदर प्लांट हटाने का नोटिस ठेकेदार को थमाया गया था, लेकिन उसके बावजूद फिर से हॉट मिक्स प्लांट चालू कर दिया गया है। वहीं अपने नियमों को शिथिल कर वन विभाग इस मामले पर मूकदर्शक बन बैठा है

दक्षिण वन मंडल के दहीकोंगा रेंज अंतर्गत वन भूमि अंतर्गत प्राप्त वनाधिकार पत्र प्राप्त भूमि में संचलित दूषित धुआं छोड़ धधकता हॉट मिक्स प्लांट नेशनल हाईवे के किनारे ही संचालित किया जा रहा है। ऐसा नहीं कि उस सड़क पर आते जाते अधिकारियों जनप्रतिनिधि या विभागीय मंत्री की नजर न पड़ी हो, या मामले से उन्हें अब तक अवगत न कराया गया हो, लेकिन उक्त संचालित हॉट मिक्स प्लांट के संचालक के लिए सारे नियम कायदों व अधिनियमों को शिथिल कर दिया गया है। बड़ी बात यह है कि वन मंत्री केदार कश्यप स्वयं बस्तर क्षेत्र से आते हैं व उनके नाक के नीचे इस प्रकार के वन भूमि में अवैध संयंत्र संचालन से कहीं न कहीं उनकी छवि भी धूमिल हो रही है इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

अनुज्ञा पत्र नहीं किया जारी – पर्यावरण अधिकारी वहीं मामले पर घनश्याम सिंह चौधरी पर्यावरण अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मंडल जगदलपुर ने बताया कि उक्त डामर प्लांट के लिए आवेदन आया है किंतु उसमें कुछ आपत्तियां थी जिसकी क्वायरी निकाली गई है अब तक उसे अनुज्ञा पत्र जारी नहीं किया गया है, वहीं उक्त संचालित हॉट मिक्स प्लांट वन अधिकार पत्र की भूमि पर होने की जानकारी उन्हें नहीं होने की बात उन्होंने कही है।



Source link