लुधियाना के बीआरएस नगर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा:  बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर,पुलिस जांच में जुटी – Ludhiana News

लुधियाना के बीआरएस नगर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा: बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर,पुलिस जांच में जुटी – Ludhiana News




लुधियाना के बीआरएस नगर फ्लाईओवर के पास रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक काले रंग की तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सुरक्षा के लिए लगे एयरबैग्स तक खुल गए। तड़के 2:30 बजे हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 2:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों और गाड़ी की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर की रफ्तार काफी अधिक थी। हादसे के बाद गाड़ी सड़क पर पूरी तरह उल्टी नजर आई। गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार इकलौता व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। बिना नंबर प्लेट की थी गाड़ी,पीएयू के पास भी मारी थी टक्कर पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि इस फॉर्च्यूनर पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस को शिकायत मिली थी कि इसी गाड़ी ने बीआरएस नगर हादसे से कुछ देर पहले पीएयू (PAU) गेट के पास भी एक अन्य वाहन को टक्कर मारी थी और वहां से फरार हो गई थी। पुलिस को अंदेशा है कि यह वही संदिग्ध गाड़ी है। फिलहाल गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं है इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है कि गाड़ी किसकी है और चालक कौन था।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट