चूरू में होलिका दहन मध्यरात्रि 1.52 से 2.35 बजे तक:  शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनेगी होली – Churu News

चूरू में होलिका दहन मध्यरात्रि 1.52 से 2.35 बजे तक: शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनेगी होली – Churu News




चूरू जिले में होली का पर्व धार्मिक मान्यताओं और शुभ मुहूर्त के अनुसार मनाया जाएगा। जिले में होलिका दहन को लेकर ज्योतिषाचार्यों और पंडितों द्वारा अलग-अलग मुहूर्त बताए जा रहे हैं। चूरू में सोमवार रात 1.52 बजे से 2.35 बजे के बीच होलिका दहन किया जाएगा। अगुणा मोहल्ला निवासी पंडित महेंद्र शास्त्री के अनुसार, संवत 2083 में 2 मार्च, सोमवार को शाम 5.07 बजे पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है। हालांकि, इसके 57 मिनट बाद भद्रा काल प्रारंभ हो जाएगा, जो 3 मार्च की सुबह 5.20 बजे तक रहेगा। पंडित शास्त्री ने बताया कि होलिका दहन भद्रा पुच्छ भाग में रात 1.52 बजे से 2.35 बजे के बीच किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिले की अलग-अलग तहसीलों में होलिका दहन का मुहूर्त भी भिन्न-भिन्न समय पर होगा। इसके अतिरिक्त 3 मार्च, मंगलवार को चंद्रग्रहण का सूतक सुबह 6.20 बजे से शुरू होगा। चंद्रग्रहण दोपहर 3.20 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6.47 बजे शुद्ध होगा। पंडित शास्त्री ने बताया कि धुलंडी का पर्व भी धार्मिक मान्यताओं और शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा। अगुणा मोहल्ला में संचियाय माता मंदिर के सामने होलिका दहन किया जाएगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट