विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ के अवसर पर 19 मार्च को मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह 10 बजे विशेष सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नाटक मंचन के साथ ही प्रमुख स्थलों पर ब्रह्मध्वज भी स्थापित किए जाएंगे। संस्कृति विभाग और मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के सहयोग से इस अवसर पर “सम्राट विक्रमादित्य” विषय पर नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा। इस नाटक के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विक्रम संवत् के ऐतिहासिक महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय नववर्ष और इसकी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। लोगों को मिलेगी विक्रम संवत् पर आधारित पुस्तिका कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” विषय पर एक विशेष पुस्तिका भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पुस्तिका के माध्यम से लोगों को भारतीय नववर्ष की परंपरा, इतिहास और इसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रमुख मंदिरों में स्थापित होंगे ब्रह्मध्वज विक्रम संवत् नववर्ष के उपलक्ष्य में जिले के प्रमुख मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थलों पर ब्रह्मध्वज भी स्थापित किए जाएंगे। इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल होकर नववर्ष का स्वागत करेंगे।
Source link
- Home
- मध्य प्रदेश
- पशुपतिनाथ मंदिर में मनेगा हिंदू नववर्ष: मंदसौर में 19 मार्च को सुबह 10 बजे होगी सूर्य उपासना; ‘सम्राट विक्रमादित्य’ नाटक का होगा मंचन – Mandsaur News
पशुपतिनाथ मंदिर में मनेगा हिंदू नववर्ष: मंदसौर में 19 मार्च को सुबह 10 बजे होगी सूर्य उपासना; ‘सम्राट विक्रमादित्य’ नाटक का होगा मंचन – Mandsaur News
- Share



