राजकोट16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गुजरात के राजकोट के नागेश्वर इलाके में 15 नवंबर को एक पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर सुसाइड कर लिया था। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें हत्या और फिर सुसाइड की पूरी घटना साफ देखी जा सकती है। पत्नी के भतीजे से प्रेम प्रसंग थे, इसी बात को लेकर दोनों के बीच डेढ़ महीने से झगड़ा चल रहा था।
पत्नी को भतीजे के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था मृतक लालजीभाई की बड़ी बहन ने बताया कि लालजी और त्रिशा की शादी करीब बीस साल पहले हुई थी और उनका 18 साल का एक बेटा भी है। डेढ़ महीने पहले लालजी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी त्रिशा और भतीजे विशाल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था।
इसके बाद त्रिशा घर छोड़कर अपनी दोस्त पूजा के साथ रहने लगी थी, जिससे परिवार में तनाव और बढ़ गया था। लालजी कई बार त्रिशा से वापस घर आने की गुहार लगा चुका था, लेकिन त्रिशा वापस घर आने तैयार नहीं थी। इसके चलते लालजी तनाव में थे और इस वारदात को अंजाम दे दिया।
वारदात की 8 सीसीटीवी फुटेज…

स्कूटी पर सहेली के साथ पत्नी योगा क्लास से लौटी। लालजी भी पीछे से पहुंचा।

बाइक से उतरते ही लालजी त्रिशा के पास पहुंचा।

लालजी ने त्रिशा को धक्का दिया।

त्रिशा ने भी लालजी को धक्का दिया।

दोनो के बीच हाथापाई होने लगी। त्रिशा ने भी लालजी को थप्पड़ जड़ा।

बहस के दौरान लालजी ने अपनी लायसेंसी पिस्टल निकाली।

पहली गोली त्रिशा के कंधे पर लगी। लालजी ने दूसरा फायर किया।

इसके बाद लालजी ने खुद के सिर में गोली मार ली। जमीन पर गिर गए।
पत्नी को गोली मारकर खुद को शूट किया सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि त्रिशा अपनी सहेली के साथ योगा क्लास से लौटती है। इनसे पीछे लालजी अपनी बाइक से पहुंचता है। गाड़ी खड़ी करने के बाद पति-पत्नी में बहस होने लगती है। बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे को धक्का देते हुए भी नजर आते हैं। इसी के बाद त्रिशा पर लालजी फायरिंग कर देता है और फिर खुद भी अपने सिर में गोली मार लेता है।
मृतक महिला के भाई ने बताया कि मुझे त्रिशा की सहेली ने फोन कर वारदात की जानकारी दी थी। मैं तुरंत वहां, पहुंचा और देखा कि जीजा खून से लथपथ पार्किंग में पड़े थे और उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर उनके पैरों के पास थी। बहन घायल थी, जिसे अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान जीजाजी ने अपनी लायसेंसी पिस्टल से बहन को गोली मार दी और फिर खुद को शूट कर लिया।

लालजी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि त्रिशा ने दो दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ा।
पैसे और प्रॉपर्टी के लिए भाभी को फंसाया गया था: मृतक की बहन वारदात के बारे में लालजीभाई की बहन का कहना है कि भाभी के अपने भतीजे से अवैध संबंध थे। दोनों डेढ़ डेढ़ महीने से साथ ही रह रहे थे। मेरे भाई ने भाभी को समझाने की बहुत कोशिश की थी। उसने जो किया, वह गलत है।
लेकिन, इसकी जिम्मेदार भाभी उसका प्रेमी और प्रेमी के परिवार है। क्योंकि, भाभी अपने साथ बहुत सारा सोना, प्रॉपर्टी के कागजात, कैश 5 लाख रुपए भी अपने साथ ले गई थीं। इसी के लालच में वे लोग भाभी को घर लौटने नहीं दे रहे थे।
————————-
गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
फॉरेस्ट-अधिकारी ने की थी पत्नी और दो बच्चों की हत्या:क्वार्टर के पीछे गड्ढा करवाकर तीनों को दफनाया

भावनगर में वन विभाग के सहायक कंजरवेंटर को पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शैलेश खांभला ने तीनों के शव क्वॉर्टर के पास ही गड्ढा खोदकर दफना दिए थे। शैलेष ने इस वारदात को 5 नवंबर को अंजाम दिया था। पूरी खबर पढ़ें...



