गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति मेडल और उत्कृष्ट सेवा मेडल से नवाजा जाएगा। लिस्ट के अनुसार हरियाणा के एक अधिकारी को राष्ट्रपति पदक व 12 को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार दिया जाएगा। गृह मंत्रालय के द्वारा जारी लिस्ट में हरियाणा पुलिस के डीआईजी राजेश दुग्गल को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट सेवा पद के लिस्ट में रोहतक के आईजी सिमरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर सुखबीर सिंह, इंस्पेक्टर नरेश कुमार, सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार, एएसआई प्रदीप चौहान का नाम शामिल हैं। उत्कृष्ट सेवा पदक में इंस्पेक्टर गुगनराम, इंस्पेक्टर राजीव, सब इंस्पेक्टर रेखारानी, ASI गौरव शर्मा का नाम भी शामिल है। वहीं बहादुरी पुरस्कार की लिस्ट में हरियाणा से कोई नाम शामिल नहीं है।
Source link
हरियाणा पुलिस DIG राजेश दुग्गल को राष्ट्रपति पदक: रोहतक IG सिमरदीप सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक, हरियाणा पुलिस के हिस्से आए 13 मेडल – Panchkula News
- Share



