हरियाणा ने महाराष्ट्र को हराया, राजस्थान ने गुजरात को हराया:  जींद में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता, लड़के-लड़कियों की 21 राज्यों की 42 टीमें – Uchana News

हरियाणा ने महाराष्ट्र को हराया, राजस्थान ने गुजरात को हराया: जींद में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता, लड़के-लड़कियों की 21 राज्यों की 42 टीमें – Uchana News




हरियाणा के जींद जिले के उचाना में चल रहे तीन दिवसीय नेशनल लेवल कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जीत के लिए पसीना बहाया। हरियाणा ने लड़कों के वर्ग में महाराष्ट्र को हराया, जबकि लड़कियों के वर्ग में राजस्थान ने गुजरात पर जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता 40 फूटा स्थित बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी के मैदान में चल रही है। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सर्व जातीय दाडऩ खाप के प्रधान रणधीर श्योकंद ने कहा कि कबड्डी को ग्रामीण अंचल का खेल माना जाता है। यह विशेषकर हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अधिक खेला जाता है। क्षेत्र में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता होना गर्व की बात है। इस अवसर पर केएफआई टेक्निकल चेयरमैन महावीर, प्रदीप पालवां, रमेश मखंड, राजा डूमरखा, सोमदत्त थुआ, जयभगवान करसिंधु, सतीश शर्मा, विक्रम सिंह, सतीश खटकड़, शेरा कबड्डी कोच, महावीर शास्त्री और देशराज खरकभूरा सहित जिले भर से खाप व पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 21 राज्यों की लड़क लड़कियों की 42 टीम ले रहीं भाग कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों की 42 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें लड़के और लड़कियों दोनों की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के लिए चार मैदान तैयार किए गए हैं, जहां एक साथ मैच खेले जा रहे हैं।सर्व जातीय दाडऩ खाप चबूतरा पालवां, आर्य आदर्श स्कूल, टैगोर स्कूल, ब्राह्मण धर्मशाला में टीमों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। पदक जीतने वाले खिलाड़ी को खाप करेगी सम्मानित उन्होंने यह भी कहा कि अब अभिभावक बेटों की तरह बेटियों को भी खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। खाप ने फैसला लिया है कि खाप के गांवों का कोई भी खिलाड़ी अगर राष्ट्रीय या हरियाणा स्तर पर पदक जीतता है, तो उसे सम्मानित किया जाएगा। श्योकंद ने बताया कि ये टीमें एशियन कबड्डी लीग में हिस्सा लेने पहुंचेंगी।़ जानिए मुकाबले की खास बातें तमिलनाडु के न आने पर पंजाब विजेता लड़कों के वर्ग में तमिलनाडु का मुकाबला पंजाब से होना था, लेकिन तमिलनाडु की टीम नहीं आई। इससे पंजाब को विजेता घोषित कर दिया गया। हरियाणा और हिमाचल के मुकाबले में हरियाणा की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की और हिमाचल को 21 अंकों से हराया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में मध्य प्रदेश को पंजाब ने 36 अंकों से हराया। कांटे के मुकाबले में दो मैच टाई प्रतियोगिता के दौरान दो रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले। लड़कों के वर्ग में लद्दाख और मध्य प्रदेश के बीच कांटे की टक्कर हुई। इसमें दोनों टीमों ने 28-28 अंक अर्जित किए। वहीं, लड़कियों के वर्ग में बिहार और दिल्ली के बीच रोमांचक मैच टाई रहा। दोनों टीमें 17-17 अंक लेकर बराबर रहीं। एक नजर मुकाबले के परिणामों पर, दो मैच टाई रहे लड़कों के मुकाबले: हरियाणा ने महाराष्ट्र को 13 अंकों से हराया। तमिलनाडु की टीम न आने से पंजाब विजेता। गुजरात ने जम्मू-कश्मीर को 11 अंक से हराया। गोवा ने झारखंड को 10 अंक से हराया। हरियाणा ने हिमाचल को 21 अंकों से हराया। मणिपुर ने त्रिपुरा को 17 अंकों से हराया। लद्दाख व मध्य प्रदेश का मैच टाई, दोनों के 28-28 अंक। लड़कियों के मुकाबले: पंजाब ने मध्य प्रदेश को 36 अंक से हराया। हरियाणा ने चंडीगढ़ को 29 अंक से हराया। ओडिशा ने हिमाचल को 19 अंक से हराया। बिहार व दिल्ली का मैच टाई, दोनों के 17-17 अंक। हिमाचल ने यूपी को 27 अंकों से हराया। दिल्ली ने लद्दाख को 27 अंक से हराया। राजस्थान ने गुजरात को 22 अंकों से हराया।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट