हरियाणा CET आवेदन में सुधार का मौका अब 28 तक: HSSC ने बढ़ाया समय; 12.46 लाख ने दी थी परीक्षा, इसके बाद रिजल्ट – Balsamand News


CET की परीक्षा 12.46 लाख कैंडिडेट ने दी थी। फाइल फोटो

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी आवेदन फॉर्म संशोधन पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक अपने आवेदन में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हु

.

एक महत्वपूर्ण निर्देश में, आयोग ने स्पष्ट किया है कि सीईटी करेक्शन पोर्टल पर केवल 14 जून 2024 या उससे पहले जारी किए गए प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।

जिन अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज़ पोर्टल पर अपडेट किए हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके सभी प्रमाण पत्र इस निर्धारित तिथि से पहले के हों। 14 जून 2024 के बाद जारी किए गए किसी भी प्रमाण पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

12.46 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

इस बीच, 12.46 लाख अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 13.48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 12.46 लाख उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया। यह परीक्षा प्रदेशभर के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच संपन्न हुई थी। आयोग अब जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी में है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से जारी आदेश की कॉपी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से जारी आदेश की कॉपी।



Source link