गुर्जर नेताओं और अधिकारियों की हुई वार्ता:  1 मई तक सरकार करेगी संघर्ष समिति से बात, 372 रीट अभ्यर्थियों की जॉइनिंग की मांग – Bharatpur News

गुर्जर नेताओं और अधिकारियों की हुई वार्ता: 1 मई तक सरकार करेगी संघर्ष समिति से बात, 372 रीट अभ्यर्थियों की जॉइनिंग की मांग – Bharatpur News




गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और अधिकारियों की आज वार्ता हुई। वार्ता में यह हुआ कि 1 मई तक संघर्ष समिति की सरकार से वार्ता करवाई जाएगी। संघर्ष समिति की मांग है कि 372 रीट अभ्यर्थियों को जॉइनिंग दी जाए। कल गुर्जर समाज की महापंचायत होनी थी लेकिन, किन्हीं कारणों से महापंचायत को स्थगित कर दिया गया। 7 साल से अभ्यर्थी नौकरी का रहे रहे इंतजार गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राम बैसला ने बताया कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की श्रद्धांजलि दिवस वाले दिन रीट के अभ्यर्थी बयाना के पीलूपुरा स्थित शहीद स्मारक पर आकर धरना देने लगे। समाज के लोग कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला को उस दिन श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। उस समय समाज के लोगों ने यह तय किया कि हमारे रीट के 372 अभ्यर्थियों को नौकरी के घूमते हुए 7 साल हो गए। 1 मई तक सरकार संघर्ष समिति से करेगी वार्ता उनकी नौकरी के लिए 8 अप्रैल को महापंचायत का आयोजन होना था लेकिन, कल कलेक्टर कमर चौधरी ने वार्ता का बुलावा भेजा था। आज समाज के प्रमुख लोग यहां आए हैं। कलेक्टर ने 1 मई तक सरकार से वार्ता करवाने का समय दिया है। अगर 1 मई तक सरकार से वार्ता नहीं होती तो, 2 मई को हम कलेक्टर से वार्ता करने के लिए आएंगे। कलेक्टर के जवाब के बाद जो होगा आगे वह निर्णय करेंगे। संघर्ष समिति की बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि गुर्जर समाज के युवा 372 रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों की जॉइनिंग के लिए धरने पर हैं। आज समाज के कुछ प्रमुख लोगों से प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता की है। काफी सकारात्मक वार्ता रही है। कई बिंदु पर चर्चा हुई है। समाज के लोगों की बात सरकार और मंत्रिमंडल तक पहुंचाई जाएगी। सरकार के निर्णय के अनुसार समाज के लोगों से बात की जाएगी। 1 मई को संघर्ष समिति से दोबारा वार्ता होगी। लगातार प्रयास किया जा रहा है कि जो यह मामला है उसका हल निकले।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट