गुजरात के कॉलेज में छात्रा ने क्लास में सुसाइड किया:  बेंच पर चढ़कर पंखे से स्कार्फ बांधा, फिर फोन चेक कर फांसी लगाई

गुजरात के कॉलेज में छात्रा ने क्लास में सुसाइड किया: बेंच पर चढ़कर पंखे से स्कार्फ बांधा, फिर फोन चेक कर फांसी लगाई


गांधीनगर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घटना गांधीनगर के सेक्टर-7 में मौजूद कॉलेज की है।

गुजरात के गांधीनगर में गुरुवार सुबह छात्रा (19) का शव एक कॉलेज के क्लासरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक छात्रा इसी कॉलेज में पढ़ती थी और कॉलेज हॉस्टल में ही रहती थी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम तक जब छात्रा हॉस्टल नहीं पहुंची तो कॉलेज प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस को भी शिकायत की गई थी।

आज सुबह कॉलेज स्टाफ ने जब क्लासरूम का गेट खोला तो छात्रा पंखे पर बनाए फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सुसाइड की पूरी घटना क्लासरूम में लगे CCTV में भी रिकॉर्ड हुई। वीडियो 4.38 मिनट का है।

क्लासरूम में लगे CCTV में छात्रा के सुसाइड करने की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई।

क्लासरूम में लगे CCTV में छात्रा के सुसाइड करने की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने के बाद छात्रा के शव को फंदे से उतारा गया। क्लासरूम से सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा के दोस्तों का कहना है कि वह एग्जाम को लेकर तनाव में थी। मामले की जांच की जा रही है।

……………………

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

गुजरात-सांसद शक्ति सिंह के भतीजे ने पत्नी को गोली मारी: एंबुलेंस टीम की मौजूदगी में खुद को भी गोली मारी; 2 महीने पहले शादी हुई थी

गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने पत्नी की गले में गोली लगने से हुई मौत के बाद आत्महत्या कर ली। यशराज की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस के मुताबिक यशराज ने बुधवार रात 11:45 बजे 108 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट