विद्या संबल योजना में लगेगी गेस्ट फैकल्टी:  गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान के लिए 17 अक्टूबर तक आवेदन मांगे, प्रत्येक हॉस्टल में एक नियुक्ति होगी – Dausa News

विद्या संबल योजना में लगेगी गेस्ट फैकल्टी: गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान के लिए 17 अक्टूबर तक आवेदन मांगे, प्रत्येक हॉस्टल में एक नियुक्ति होगी – Dausa News



सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित ‘विद्या संबल योजना’ के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्कूल स्तरीय राजकीय छात्रावासों में गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान के लिए विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों से गेस्ट फैकल्टी के रूप में 17 अक्टूबर तक आवे

.

योजना के तहत सभी कक्षाओं के छात्रा-छात्राओं के गृह कार्य में सहयोग करने तथा प्रत्येक छात्र-छात्रा की प्रगति एवं आचरण रिपोर्ट संधारण करने के लिए गैस्ट फैकल्टी रखी जाएगी। संबंधित सेवा नियमों में अंकित योग्यता व पात्रता रखने वाले सेवानिवृत कार्मिक तथा निजी अभ्यार्थियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जाएगा।

द्वितीय श्रेणी के पात्रताधारी गैस्ट फैकल्टी के लिए 350 रुपए प्रति घण्टा एवं प्रथम श्रेणी के लिए 400 रुपए प्रति घण्टा मानदेय होगा। गैस्ट फैकल्टी आगामी 1 नवम्बर से रखी जायेगी। प्रत्येक छात्रावास में एक गैस्ट फैकल्टी रखी जायेगी।

इस योजना के लिए जिला मुख्यालय पर 7 छात्रावास, बांदीकुई, बसवा, महवा, बहरावण्डा, लालसोट में 2-2 छात्रावास, लवाण, सिकराय, सिकन्दरा, गण्डरावा, तलावगांव, चैरडी एवं खूरी कलां में 1-1 छात्रावास के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक द्वारा आवेदन पत्र मय डाक्यूमेंट्स के 17 अक्टूबर तक संबंधित कार्यालय ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी में जमा करवा सकेंगे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट