बक्सर में किराना व्यवसायी को मारी गोली:  दुकान बंद करते समय हमला, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर – Buxar News

बक्सर में किराना व्यवसायी को मारी गोली: दुकान बंद करते समय हमला, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर – Buxar News




बक्सर के रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर बेनीलाल के डेरा गांव में मंगलवार देर शाम एक किराना व्यवसायी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय राकेश गुप्ता के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय भुवनेश्वर शाह के पुत्र हैं। राकेश गांव में किराना दुकान चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि घटना रात करीब दस बजे हुई, जब राकेश अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधी मौके पर पहुंचे और राकेश की कनपटी में सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राकेश को तुरंत सिमरी पीएचसी ले गए। गंभीर हालत में भेजा गया ट्रॉमा सेंटर प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल राकेश के बड़े भाई दिनेश प्रसाद डेरा ने बताया कि राकेश की किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय राकेश कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। होश में आने पर ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। बक्सर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सरस्वती चंद्र मिश्रा ने बताया कि सिमरी से रेफर किए गए युवक राकेश के बाएं कनपटी के पास गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को स्थिर कर उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। नागरिकों को रोजाना बनाया जा रहा निशाना घटना की सूचना मिलते ही राजद नेता बबलू यादव भी बक्सर सदर अस्पताल पहुंचे और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है और आम नागरिकों को रोजाना निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही रामदास राय के डेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गोली मारने के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। दिनदहाड़े और रिहायशी इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट