ट्रेन में सोते परिवार के बैग से सोना साफ:  अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस से जयपुर से लुधियाना जा रहा था परिवार, 3.06 लाख के गहने चोरी – Hisar News

ट्रेन में सोते परिवार के बैग से सोना साफ: अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस से जयपुर से लुधियाना जा रहा था परिवार, 3.06 लाख के गहने चोरी – Hisar News




हिसार में जयपुर से अमृतसर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे एक परिवार के साथ बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार के सोते ही अज्ञात चोर ने ट्रॉली बैग से लाखों के गहने पार कर दिए। मामले में जीआरपी हिसार थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एफआईआर के मुताबिक, जयपुर के मालवीय नगर निवासी अंकुश जैन 9 मार्च को अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 19613 (जयपुर-अमृतसर एक्सप्रेस) में सफर कर रहे थे। वह किसी काम से लुधियाना जा रहे थे। रात करीब 3:15 बजे हिसार रेलवे स्टेशन के पास सभी यात्री सो गए। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर ट्रॉली बैग में रखे जेवरों के डिब्बे साफ कर दिए। एक युवक पर जताया शक
अंकुश जैन ने बताया कि वह ट्रेन के एसी कोच B2 में सफर कर रहा था। उसकी सीट नंबर 10, 11 और 13 बुक करवाई हुई थी। हिसार स्टेशन पर एक संदिग्ध युवक उनके बैग की तरफ नजरें गड़ाए हुए था। शक है कि उसी ने वारदात को अंजाम दिया। ट्रेन से उतरकर जब परिवार घर पहुंचा और बैग खोला तो जेवरों के डिब्बे खाली मिले। ट्रेन से यह सामान चोरी हुआ
अंकुश जैन के मुताबित ट्रेन से सोने की चेन (करीब 2.46 लाख रुपए), सोने के झुमके (करीब 54 हजार रुपए), सोने की नथ (करीब 6 हजार रुपए) चोरी हो गए। कुल मिलाकर करीब 3.06 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई विकास कुमार को जांच सौंपी गई है और संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट