सरगुजा में दो नाबालिगों से गैंगरेप,दो दिन बाद FIR दर्ज: शादी समारोह से लौट रही थी चार किशोरियां, दो ने भागकर स्वयं को बचाया – Ambikapur (Surguja) News




सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में 7 युवकों ने दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप किया। दोनों नाबालिग अपने दो अन्य सहेलियों के साथ शादी देखकर रात में वापस लौट रही थीं। दो अन्य किशोरियां किसी तरह से भाग निकलीं और स्वयं को बचाया। मामले में पुलिस ने शिकायत के तत्काल बाद न तो FIR लिखी और न ही एमएलसी कराई। पुलिस ने एक मामले में चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र है। जानकारी के मुताबिक, घटना 24 अप्रैल की रात की है। सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की चार नाबालिग सहेलियां दूसरे मोहल्ले में आयोजित शादी समारोह देखने के लिए शाम करीब 7 बजे गई थीं। रात करीब 10 बजे शादी समारोह से वापस आ रहे थे। हाईस्कूल के पास 5-6 बाइक में सवार करीब 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया और पकड़ने की कोशिश की। दो किशोरियों से 7 युवकों ने किया गैंगरेप
युवकों को देखकर एक किशोरी मौके से भाग निकलने में सफल हो गई। अन्य तीन को युवकों ने पकड़ लिया। एक किशोरी को युवकों ने बाइक में बैठा लिया और दूर ले गए। खेत में चार युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। पकड़ी गई दूसरी किशोरी के साथ हाईस्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया। दोनों की उम्र 15 वर्ष से कम है। एक किशोरी बाइक से कूदकर भागी, आई चोटें
एक 13 वर्षीय किशोरी को युवक बाइक में बैठाकर दूर ले जा रहे थे। वह बाइक में पीछे बैठने की जिद पर अड़ गई तो युवकों ने उसे पीछे बैठाया। रास्ते में किशोरी बाइक से कूदकर भाग निकली। युवकों ने करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते भाग निकलने में कामयाब रही। दूसरे दिन थाने पहुंची किशोरी, तत्काल नहीं हुआ एक्शन
गैंगरेप पीड़ित दोनों किशोरियां रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच किसी तरह वापस घर पहुंचीं। डर से उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल नहीं दी। 25 अप्रैल की शाम को एक किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और थाने पहुंची। पुलिस ने उसके द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद भी न तो तत्काल एफआईआर दर्ज की और न ही एमएलसी कराया। पुलिस ने दोनों पीडि़ताओं को दूसरे दिन आने के लिए कहा। दूसरे दिन पुलिस ने दोनों का एलएलसी कराया। एक किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने 26 अप्रैल को प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल सभी निवासी जामडीह सहित एक अन्य युवक के खिलाफ गैंगरेप की FIR दर्ज की है। मामले में पुलिस ने धारा 70 (2) BNS व पाक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(जी), 6 के तहत एफआईआर दर्ज की है। दूसरे मामले में FIR तक दर्ज नहीं की गई है। मामले में जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। रतनी नाग ने कहा कि पुलिस ने तत्काल न तो एफआईआर दर्ज की और न ही एमएलसी ही कराई गई। पुलिस ने सिर्फ एक किशोरी के साथ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की गई। मामले में तत्काल सीतापुर के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। मामले में एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि दो किशोरियों के साथ गैंगरेप की शिकायत दर्ज की गई है। दो किशोरियों के साथ गैंगरेप हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link