ग्वालियर में डोल ग्यारस से गणेश विसर्जन की शुरुआत:  जयकारों के साथ गणपति को विदा किया, गली मोहल्लों तक पहुंचे विसर्जन टैंक – Gwalior News

ग्वालियर में डोल ग्यारस से गणेश विसर्जन की शुरुआत: जयकारों के साथ गणपति को विदा किया, गली मोहल्लों तक पहुंचे विसर्जन टैंक – Gwalior News



ग्वालियर मे बुधवार को फूल डोल ग्यारस पर गणेशोत्सव समापन शुरू हो गया है। शहर के गली मोहल्लों और विभिन्न इलाकों से गणेश प्रतिमाओं को लेकर भक्त जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा सागर ताल के सामने बनाए गए अस्थाई कुड़ लेकर पहुंचे हैं। यहां गणपति बप्पा मोरया,

.

प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोई हादसा न हो इसके लिए पुलिस ने काफी कड़े प्रबंध के साथ ही जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे। प्रशासन के लोग ही अस्थाई बने कुड़ में गणपति को लेकर अंदर विसर्जन करने जा रहे थे। वहीं नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए शहर में जगह जगह विसर्जन कैंप लगाए और चलित जलाशय (पानी की टंकियां) भी शहर में बनाए गए।

शहर के एक दर्जन पॉइंट पर टंकियों में गंगाजल और पानी भरकर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।

10 से ज्यादा स्थानों पर लगाए विसर्जन कैंप

ग्वालियर नगर निगम ने विभिन्न चौराहों पर कैम्प लगाकर गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की है। नगर निगम ने बारदरी चौराहा, फूलबाग चौराहा, हजीरा, कटोरा ताल, महाराज बाड़ा, शिंदे की छावनी गणेश मंदिर गणेश विसर्जन कैम्प लगाए। यहां नगर निगम के कर्मचारी तैनात रहे जो भक्तों द्वारा दी जा रही गणेश प्रतिमाओं को इकट्ठा कर रहे हैं जिन्हें वे शाम को जल में विसर्जित करेंगे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट