ग्वालियर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी भिंड जिले के हैं। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही इनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा निवासी मेहगांव (भिंड), ज्योति यादव (भिंड), भूरे प्रजापति (गोरमी) भिंड के रूप में हुई है। चौथे की पहचान नहीं हो पाई है। सौरभ बीएससी एग्रीकल्चर का पेपर देकर आगरा से लौटा था। आज सुबह पॉलिटेक्निक का पेपर देने जा रहा था। कार उसके भाई की है। ग्वालियर जाते वक्त उसे रास्ते में सवारी मिल गई थी, जिनकी भी हादसे में मौत हो गई। बता दें आज सुबह ग्वालियर में विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक थी। देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें टक्कर के बाद ट्रक झाड़ियों में जा घुसा
टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने हिस्से में झाड़ियों में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चारों शवों को कार से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। ट्रक का नंबर MP 07 HB 2801 और कार का नंबर MP 07 ZF 5193 है।
Source link
- Home
- उत्तर प्रदेश
- ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े…चार की मौत: बुरी तरह फंसे शव, क्रेन की मदद से निकाला; ग्वालियर में घने कोहरे के कारण हादसा – Gwalior News
ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े…चार की मौत: बुरी तरह फंसे शव, क्रेन की मदद से निकाला; ग्वालियर में घने कोहरे के कारण हादसा – Gwalior News
- Share



