राहत सामग्री बांटी, योजनाओं का शिलान्यास – Bhagalpur News


.

भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। विधायक ने लालूचक बस्ती के वार्ड 1 में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना। दोपहर 2 बजे वार्ड 14 के नया टोला असानंदपुर में एक महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क उर्दू प्राथमिक विद्यालय से मोजीबर रहमान के घर तक बनेगी, जिसकी लागत 5,63,000 रुपये है। दोपहर 3 बजे विधायक ने वार्ड 15 स्थित जब्बारचक में 8,02,000 रुपये की लागत की जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया।



Source link