भिवानी में शनिवार को सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में आगामी 16 से 18 अप्रैल को 3 दिवसीय विशेष सेशन के तहत कुछ संशोधनों के साथ पेश किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा सहित राज्य विधानसभाओं में आरक्षण मिलेगा। यह कानून वर्ष 2029 के चुनाव में प्रभावी नजर आएगा। यह बात उन्होंने भिवानी में राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच द्वारा आयोजित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के पुरस्कार वितरण के दौरान कही। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिला शक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण अधिनियम लाया है। इससे वे महिलाएं जो समाज के लिए कार्य करना चाहती है, उन्हें लोकसभा व विधानसभा स्तर पर 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। गन कल्चर व फुहड़ नृत्य के साथ सोशल मीडिया को प्रचारित-प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया इन्फलूएंसर पर हरियाणा के महिला आयोग द्वारा इसे बंद किए जाने की सरकार से मांग को लेकर पत्र लिखे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह बदलते समय की जरूरत है। इस प्रकार के आपत्तिजनक कंटेट पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे ऐसे गायक, कलाकारों व इनफ्ल्यूएंसर से भी अपील करती है कि वे अपनी कंटेट को पहले परिवार के साथ बैठकर देखे तथा यह सुनिश्चित करे कि इस प्रकार के कंटेट को परिवार के साथ बैठक देखे जा सकने वाला ही बनाए। किसान की दिक्कतों को लेकर सीएम से करेंगी बात
मंडियों में किसानों की फसल बिकवाली को लेकर आ रही समस्याओं पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है। ऐसा कोई कानून नहीं होना चाहिए, जिससे किसान को दिक्कत हो, इसके लिए वे मुख्यमंत्री से बात करेंगी तथा इस कानून में छूट दिए जाने को लेकर कहेंगी। वर्तमान राज्य व केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए तत्पर है। देश के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि माध्यम से उन्हे सीधे रूप से लाभ पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में किसानों के समक्ष आने वाली किसी भी समस्या से निपटने के लिए सरकार तैयार है। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।
Source link
भिवानी पहुंचे सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल: बोली- 33% महिलाओं को लोकसभा-विधानसभाओं में आरक्षण बेहतर, आपत्तिजनक कंटेट पर सरकार को रोक लगानी चाहिए – Bhiwani News
- Share



