वानिकी सम्मेलन और दो दिनी आईएफएस सर्विस मीट आज से: सीएम करेंगे मीट का शुभारंभ, बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता और कल्चरल प्रोग्राम करेंगे – Bhopal News




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में वानिकी सम्मेलन एवं आईएफएस मीट-2026 का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वन विभाग के आईएफएस थीम गीत का विमोचन कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में वन, पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वीएन अंबाडे और वन अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आईएफएस आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस मोहंता ने बताया कि दो दिन तक चलतने वाले कार्यक्रम में आईएफएस अधिकारियों के साथ रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान वन विभाग की गतिविधियों और एचीवमेंट की जानकारी भी दी जाएगी। आज होने वाले कार्यक्रम कल होने वाले कार्यक्रम



Source link