मांडू में बंदर को वन कर्मियों ने जंगल में छोड़ा – Ramgarh (Jharkhand) News


गिद्दी | मांडू विधान सभा के बिहारी कुमार ने डाडी प्रखंड के कनकी पंचायत के कनकी गांव के पूर्णाडीह निवासी अर्जुन महतो के क्रियाक्रम के लिए खाद्य सामग्री दी। जेएलकेएम के लोगों ने बताया कि मृतक के पुत्र टिकेश्वर महतो, सुनील महतो एक निर्धन परिवार से हैं।

.

मांडू | मांडू चट्टी के आजाद मुहल्ले में बंदर द्वारा आतंक मचाने के बाद वन विभाग की टीम रविवार को सक्रिय हो गई। बताया जाता है कि बंदर ने रविवार को भी मुहल्ले के विभिन्न महिलाओं व बच्चों को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन प्रमंडल पदाधिकारी को देते हुए फौरन बंदर को पकड़ने की मांग की। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएफओ के निर्देश पर क्यूआरटी की टीम बंदर को पकड़ने के लिए तुरंत आजाद मुहल्ला पहुंची। वहां प्रभारी वनपाल विकास उरांव के साथ वनरक्षियों में नितेश रजवार और अनुज कुमार ने बड़ी मशक्कत के बाद उत्पाती बंदर को काबू में किया और उसे वाहन में बैठाकर रामगढ़ के चुटूपालू घाटी के जंगल में छोड़ दिया। इधर बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पतरातू | विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को कटिया सरना स्थल परिसर में हुई। बैठक के दौरान 14 अक्टूबर से शुरू होने वाले धरना प्रदर्शन और आंदोलन पर विचार किया गया। इस दौरान विस्थापितों ने निर्णय लिया कि चूंकि पर्व त्यौहार दिवाली और छठ नजदीक है जिससे ग्रामीण स्तर पर चल रही तैयारी प्रभावित हो सकती है। इस मौके पर प्रतिनिधियों ने कहा कि आंदोलन में सभी विस्थापित गांव के महिला पुरुषों की भागीदारी आवश्यक है। इस स्थिति पर विचार करते हुए यह घोषणा की गई की अब आंदोलन को 14 अक्टूबर के बाद जोरदार ढंग से किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद और संचालन अब्दुल कलीम अंसारी व कौलेश्वर महतो ने किया। इस अवसर पर राजाराम प्रसाद, किशोर महतो, प्रदीप महतो, अलीम अंसारी, भरत मांझी, सरोज गुप्ता, रामकुमार सिंह, कलेश मुंडा, अमरनाथ महतो, रिंकू देवी, प्रीति देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, मंजू मुर्मू, उर्मिला देवी, अर्जुन करमाली, राजेश कुमार, रतन महतो, सुधीर उरांव, देवानंद प्रसाद आदि कई मौजूद थे। रामगढ़ | पेरेलेक्स होंडा रामगढ़ में इस त्योहार के शुभ अवसर पर आनंद– उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें आयोजित साप्ताहिक लक्की ड्रॉ कूपन पर जीतो ढेरों इनाम चल रहा है। इसका दूसरा लक्की ड्रॉ 12 अक्टूबर को किया गया। इसमें प्रदीप राम को इस लक्की ड्रॉ में टीवी मिला l

रामगढ़ | श्रीश्याम मंदिर रामगढ़ धाम में दीपोत्सव मनाया जाएगा। 20 अक्टूबर की संघ्या 7:30 बजे से दीपावली पर श्रीश्याम मंदिर दरबार में दीपोत्सव मनेगा। इसे लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारी की जा रही है। मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ दीपों से सजाया जाएगा। वहीं, श्रीश्याम बाबा के दरबार में दीप जलाकर उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर समिति ने भक्तों से दीपोत्सव में परिवार के साथ हाजिरी लगाने और मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहे, ऐसी अरदास के साथ शामिल होने की अपील की है।



Source link