शाजापुर में दो दिन सिर्फ फुहारें: चीलर बांध भी खाली, मौसम विभाग ने कहा- कल से एक सप्ताह तक बारिश – shajapur (MP) News


शाजापुर में मानसून की अनियमितता से नगरवासी परेशान हैं। पिछले दो दिनों से केवल 5 से 10 मिनट की रिमझिम फुहारें ही बरस रही हैं। आसमान में बादल छाते हैं, लेकिन ठंडी हवाओं के साथ आगे बढ़ जाते हैं।

.

बारिश की कमी से तापमान बढ़ रहा है। किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलों पर कीटों का प्रकोप होने से उन्हें दवाइयों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। चीलर बांध खाली पड़ा है, जिससे आने वाले समय में पानी की किल्लत हो सकती है।

22 जून से शुरू हुए इस मानसून सीजन में अब तक मात्र 417 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, कल से नया मानसून सिस्टम सक्रिय होगा। 4 सितंबर तक शाजापुर जिले में हल्की से सामान्य बारिश की संभावना है।

सोमवार को भी मौसम बदलता रहा। कुछ देर बादल छाए और हल्की फुहारें आईं। फिर धूप खिली और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।



Source link