फूड टेस्टिंग इवेंट में पहुंचे शहर के फूड एक्सपर्ट: नई डिशेज को मिला शानदार रिस्पॉन्स, कॉफी और बेवरेज कैटेगरी में मिली नई वैरायटी – Jaipur News


सी-स्कीम स्थित ब्रूज एंड ब्लूम कैफे में एक खास फूड टेस्टिंग इवेंट आयोजित किया गया।

सी-स्कीम स्थित ब्रूज एंड ब्लूम कैफे में एक खास फूड टेस्टिंग इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें कैफे की कई नई डिशेज को पहली बार पेश किया गया। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में मिस राजस्थान व फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर योगेश मिश्रा और आईएनए सोलर की एकता जैन

.

इवेंट के दौरान मेहमानों को डिफरेंट-डिफरेंट टाइप की न्यू डिशेज सर्व की गईं, जिनकी प्रस्तुति और स्वाद ने सभी को प्रभावित किया। ब्रूज एंड ब्लूम कैफे के डायरेक्टर अमित सरीन और अंशुल भार्गव ने बताया कि इस विशेष अवसर पर कैफे के मेन्यू में शामिल की जा रही कई नई आइटम्स को फूड टेस्टिंग सेशन के माध्यम से पहली बार पेश किया गया।

आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में मिस राजस्थान व फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर योगेश मिश्रा और आईएनए सोलर की एकता जैन ने शिरकत की।

कॉफी और बेवरेज कैटेगरी में नई वैरायटीज पेश की गई। इनमें ट्रॉपिकल मैच, वियतनामीज कोल्ड ब्रू, स्पाइसी ऑरेंज यूजू शामिल रहे। इन अनोखे फ्लेवरों ने मेहमानों को एक नए टेस्ट का अनुभव कराया। फूड मेन्यू में भी नई डिशेज में शामिल थीं। इनमें रैवियोली वेरी दी रिकोटा, वाटरमेलन गोट चीज सैंडविच, वेजिटेबल सुई माई डिमसम, क्रीम चीज एंड गुआकामोली रोल शामिल रहे।

इन अनोखे फ्लेवरों ने मेहमानों को एक नए टेस्ट का अनुभव कराया। फूड मेन्यू में भी नई डिशेज में शामिल थीं।

इन अनोखे फ्लेवरों ने मेहमानों को एक नए टेस्ट का अनुभव कराया। फूड मेन्यू में भी नई डिशेज में शामिल थीं।

नई डिशेज को टेस्टिंग के बाद आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया, जो अब कैफे में मेहमानों के लिए उपलब्ध होंगी। फूड टेस्टिंग इवेंट के दौरान मॉडल्स और अतिथियों ने कैफे की अनूठी पेशकश की जमकर तारीफ की। साथ ही कैफे की टीम ने बताया कि उनका उद्देश्य जयपुर की फूड कल्चर में नई वैरायटीज़ को शामिल करना है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं।



Source link