जींद जिले के नरवाना शहर में उकलाना रोड स्थित रेलवे फाटक के पास गेहूं के फानों (भूसे के ढेर) में अचानक आग लग गई। इस घटना में करीब 1 एकड़ क्षेत्र में फैले फाने पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि, आसपास के लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पाया आग पर काबू
फायर कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास खड़ी फसल और अन्य संपत्ति को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि किसी चिंगारी या लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ होगा। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से ज्वलनशील पदार्थों के पास सावधानी बरतने की अपील की है। इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है।
Source link
नरवाना में गेहूं के फानों में लगी आग: 1 एकड़ फाने जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, चिंगारी से आग लगने की आशंका – Narwana News
- Share



