अहमदाबाद53 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/ईफत कुरैशी
- कॉपी लिंक
ये सेरेमनी अहमदाबाद की EKA एरेना स्टेडियम में हुई।
गुजरात के अहमदाबाद में 70वीं फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी हुई। शाहरुख खान ने सेरेमनी होस्ट की। अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन को फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक और चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं आलिया भट्ट, फिल्म जिगरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। आलिया सेरेमनी में नहीं पहुंची थीं।
लापता लेडीज ने 14 अवॉर्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसी के साथ फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर बनीं। अलग-अलग कैटेगरी में इस फिल्म ने कुल 14 अवॉर्ड हासिल कर रिकॉर्ड कायम कर लिया है। ये 13 अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म गली बॉय का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन बने बेस्ट एक्टर
कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन और अभिषेक बच्चन को फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। दोनों अवॉर्ड लेने साथ मंच पर पहुंचे।

अवॉर्ड लेने के बाद स्पीच देते हुए अभिषेक बच्चन।

कार्तिक को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए अवॉर्ड मिला।
न्यूकमर प्रतिभा रांटा को भी फिल्म लापता लेडीज के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक अवॉर्ड मिला है। वहीं राजकुमार राव को फिल्म स्त्री के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक का अवॉर्ड मिला।

फिल्मफेयर सेरेमनी के मिनट-टु-मिनट अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
09:11 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
लापता लेडीज बनी बेस्ट फिल्म
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ फिल्म ने कई कैटेगरीज में अवॉर्ड अपने नाम किया है।

08:35 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
कार्तिक आर्यन- अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
इस साल अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। कार्तिक को फिल्म चंदू चैंपियन और अभिषेक बच्चन को फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए ये अवॉर्ड मिला है।
08:24 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
आलिया भट्ट बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
फिल्म जिगरा के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल का अवॉर्ड मिला है। वो सेरेमनी में नहीं पहुंची थीं।

08:22 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
राजकुमार राव बने बेस्ट एक्टर क्रिटिक
फिल्म स्त्री 2 के लिए राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर क्रिटिक अवॉर्ड मिला है।

08:20 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
न्यूकमर प्रतिभा रांटा को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक अवॉर्ड
फिल्म लापता लेडीज के लिए न्यूकमर प्रतिभा रांटा को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक अवॉर्ड मिला है।

08:18 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
आई वॉन्ट टू टॉक को बेस्ट फिल्म (क्रिटिक) अवॉर्ड
अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक को बेस्ट फिल्म (क्रिटिक) का अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड शूजित सरकार ने लिया।

08:04 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
शाहरुख खान ने काजोल के साथ दी परफॉर्मेंस
शाहरुख ने फिल्म कुछ कुछ होता है के गाने लड़की बड़ी अनजानी है के गाने पर काजोल के साथ परफॉर्मेंस दी है।

07:20 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रवि किशन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड
फिल्म लापता लेडीज के लिए रवि किशन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। ट्रॉफी लेते हुए वो बेहद भावुक दिखे।

06:52 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
छाया कदम को लापता लेडीज के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड
फिल्म लापता लेडीज में सपोर्टिंग रोल निभाने वालीं छाया कदम को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

06:50 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अमिषेक बच्चन ने परफॉर्मेंस से मां को दिया ट्रिब्यूट
अभिषेक बच्चन ने फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में परफॉर्मेंस के जरिए मां जया बच्चन को ट्रिब्यूट दिया है। उन्होंने मां के आइकॉनिक गानों पर परफॉर्म किया।

06:22 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
लापता लेडीज को अब तक 7 अवॉर्ड
फिल्म लापता लेडीज को अब तक 7 कैटेगरी में अवॉर्ड मिल चुके हैं। जिनमें बेस्ट डायलॉग, बेस्ट एल्बम, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर जैसी कैटेगरी शामिल हैं।

बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड लेती हुईं स्नेहा देसाई।
05:52 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
प्रशांत पांडे और राम संपथ ने अवॉर्ड जीते

प्रशांत पांडे को लापता लेडीज के गाने सजनी के लिए बेस्ट लिरिक्स का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
वहीं, राम संपथ को लापता लेडीज के लिए बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
05:48 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची को बेस्ट सिंगर अवॉर्ड
अरिजीत सिंह ने फिल्म लापता लेडीज के गाने सजनी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का अवॉर्ड जीता।
वहीं, स्त्री 2 के गाने ‘आज की रात’ के लिए मधुबंती बागची को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का अवॉर्ड मिला।
05:23 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
जीनत अमान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

05:20 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अक्षय कुमार ने दी परफॉर्मेंस
खिलाड़ी कुमार अक्षय ने फिल्म धड़कन के गाने पर परफॉर्मेंस दी है।

05:01 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
लक्ष्य ललवानी को बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड
फिल्म किल के लिए लक्ष्य ललवानी को बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला है। ये अवॉर्ड उन्होंने पेरेंट्स को डेडिकेट किया है।

04:52 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
फिल्मफेयर में दिया गया नूतन को ट्रिब्यूट
फिल्मफेयर में वेटरन एक्ट्रेस नूतन को ट्रिब्यूट दिया गया। उनके बेटे मोहनिश बहल और प्रनूतन बहल ने मंच पर आकर इस सम्मान के लिए सिने आइकन अवॉर्ड लिया।

जया बच्चन, करण जौहर और शाहरुख खान भी मंच पर मौजूद रहे।
04:32 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
नितांशी गोएल को बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड
लापता लेडीज के लिए नितांशी गोएल को बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला है।

शाहरुख ने उनकी ड्रेस की वील उठाई और उन्हें मंच तक पहुंचाया।

04:16 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
कुणाल खेमू को बेस्ड डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड
कुणाल खेमू को फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।

दैनिक भास्कर से बातचीत में कुणाल ने कहा, बचपन से ये ट्रॉफी दूसरों के हाथों में और दूसरों के घरों में देखी थी। हमेशा अपनी चाही थी और आज अपनी पाई है।
कुणाल के अलावा आदित्य सुहास जंभाले को भी फिल्म आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।
04:10 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
जवान के गाने पर ली शाहरुख खान ने ली मंच पर एंट्री

शाहरुख खान ने जवान के गाने पर मंच पर एंट्री ली।
04:05 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
फिल्म किल को 3, लापता लेडीज को अब तक मिले 2 अवॉर्ड
- बेस्ट VFX- फिल्म- मुंज्या
- बेस्ट कोरियोग्राफी- बोस्को-सीजर, गाने- तौबा तौबा (फिल्म- बैड न्यूज)
- बेस्ट एडिटिंग- शिवकुमार वी. पैनिकर (फिल्म- किल)
- बेस्ट एक्शन- सियायोंग ओह- परवेज शेख (फिल्म- किल)
- बेस्ट साउंड डिजाइन- सुभाष साहो (फिल्म- किल)
- बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- राम संपत (फिल्म- लापता लेडीज)
- बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड– दर्शन जलाल (फिल्म- लापता लेडीज)

रवि किशन से बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड लेते दर्शन जलाल।
03:58 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अनन्या पांडे ने दी मन मोहिनी गाने पर परफॉर्मेंस
अनन्या पांडे ने फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने मन मोहिनी पर डांस किया है।

03:14 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रेड कार्पेट पर पहुंचे शाहरुख खान
17 साल बाद सेरेमनी होस्ट कर रहे शाहरुख खान सेरेमनी में पहुंच चुके हैं। वो सेरेमनी में परफॉर्म भी करने वाले हैं।

03:10 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
सेलेब्स का सेरेमनी में पहुंचने का सिलसिला जारी

सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य ललवानी।

सिंगर अनु मलिक भी सेरेमनी में पहुंचे।

जानकी बोड़ीवाला को फिल्म शैतान के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला है।
02:42 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रवि किशन बोले- 33 साल बाद फिल्मफेयर के मंच पर पहुंचा
लापता लेडीज फिल्म में श्याम मनोहर का किरदार निभाने पर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट हुए रवि किशन सेरेमनी में पहुंच चुके हैं। नॉमिनेशन मिलने पर उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा, ‘प्रार्थना करिए मिल जाए, फिंगर क्रॉस। 33 साल बाद जीवन में फिल्मफेयर के मंच पर हम आ रहे हैं। मैं इंतजार कर रहा था, कब मेरा नाम नॉमिनेशन में आएगा और महादेव बोलते हैं ना, उसके घर में देर है, अंधेर नहीं।’

लापता लेडीज को सबसे ज्यादा 24 नॉमिनेशन मिले हैं। इस पर उन्होंने कहा, ‘बस आज हम उम्मीद कर रहे हैं कि सारे 24 जीत जाएं।’
02:36 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अभिषेक बच्चन बोले- खुशी है सब अहमदाबाद में इकट्ठा हुए
अभिषेक बच्चन सेरेमनी में पहुंच चुके हैं, जिन्हें बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्टर क्रिटिक कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस पर दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश, बहुत शुक्रगुजार हूं। खुशी इस बात की है कि आज हमारी फिल्म इंडस्ट्री अहमदाबाद में आई है। आशा है कि आज की शाम लोगों को पसंद आए। सबने बहुत मेहनत की है, मैं भी परफॉर्म करूंगा। प्रार्थना करूंगा कि सबको परफॉर्मेंस पसंद आए।’

अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ न होने पर अफसोस भी जाहिर किया है। उन्होंने कहा, ‘दुखी हूं कि मैं उनके साथ नहीं हूं, वो आज भी शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन काम पहले आता है।’
02:23 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
सेरेमनी में पहुंचे करण जौहर
पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंच चुके हैं। करण, शाहरुख खान के साथ सेरेमनी होस्ट करेंगे।

01:48 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
विजेताओं को मिलती है ‘द ब्लैक लेडी’
फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले सभी विजेताओं को ट्रॉफी मिलती है, जिसे द ब्लैक लेडी कहते हैं।

01:47 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
1954 में शुरू हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड
- फिल्मफेयर अवॉर्ड की शुरुआत 1954 में द टाइम्स ऑफ इंडिया की फिल्मफेयर मैगजीन ने की थी।
- 1954 में ही फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ-साथ नेशनल अवॉर्ड की भी शुरुआत हुई थी।
- पहली अवॉर्ड सेरेमनी 1 मार्च 1954 को मुंबई के मेट्रो थिएटर में हुई।
- अवॉर्ड का नाम टाइम्स ऑफ इंडिया की एडिटर क्लैर मेंडोन्का पर क्लैर अवॉर्ड रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर फिल्मफेयर अवॉर्ड कर दिया गया।
- पहली सेरेमनी में पांच कैटेगरी बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर थीं।
- बलराज साहनी, निरुपा रॉय और मीना कुमारी स्टारर फिल्म दो बीघा जमीन फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली पहली फिल्म थी। इसी के लिए बिमल रॉय को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
- मीना कुमारी को फिल्म बैजू बावरा के लिए पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला, वहीं बेस्ट एक्टर फिल्म दाग के लिए दिलीप कुमार रहे। नौशाद अली को बैजू बावरा के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
- पहली सेरेमनी में हॉलीवुड स्टार ग्रेगोरी पेक बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर बुलाए गए थे, लेकिन फ्लाइट में देरी होने के कारण वो सेरेमनी में पहुंच नहीं सके। उन्होंने सिर्फ डिनर अटेंड किया था।
- 1998 में इस अवॉर्ड में बेस्ट सीन की कैटेगरी जोड़ी गई थी, लेकिन साल 2012 में इस कैटेगरी को डिस-कंटीन्यू कर दिया गया।
- शाहरुख खान और दिलीप कुमार के पास बेस्ट एक्टर के सबसे ज्यादा 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं। जबकि शाहरुख ने अलग-अलग कैटेगरी में कुल 15 और दिलीप कुमार ने कुल 10 फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल किए हैं।
- गुलजार के पास सबसे ज्यादा 22 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर ए.आर.रहमान (17 अवॉर्ड), तीसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन (16 अवॉर्ड), चौथे नंबर पर शाहरुख खान (15 अवॉर्ड) और पांचवे नंबर पर दिलीप कुमार (10 अवॉर्ड) हैं।
- मौजूदा समय में टेक्निकल, क्रिटिक और स्पेशल मिलाकर फिल्मफेयर अवॉर्ड में 33 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाते हैं।
01:02 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
जैकी श्रॉफ समेत कई सितारे सेरेमनी में पहुंचे
एक्टर जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह मिनी पौधा लेकर सेरेमनी में पहुंचे हैं।

12:39 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रेड कार्पेट पर सेलेब्स के आने का सिलसिला शुरू

हर्शवर्धन राणे सेरेमनी में पहुंच चुके हैं।

सीनियर एक्टर मनोज जोशी भी रेड कार्पेट पर पहुंचे।
12:13 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रेड कार्पेट हुआ तैयार, जल्द पहुंचेंगे सेलेब्स
अहमदाबाद के EKA एरेना स्टेडियम में रेड कार्पेट तैयार हो चुका है। जल्द ही सेलेब्स सेरेमनी में यहीं से होते हुए सेरेमनी में पहुंचेंगे।

12:08 PM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कृति ने की डांस रिहर्सल
सेरेमनी होस्ट करने वाले शाहरुख खान इसमें परफॉर्म भी करने वाले हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने स्टेज रिहर्सल की है।


अक्षय कुमार बाइक से स्टेज पर एंट्री लेने वाले हैं। उनकी परफॉर्मेंस की रिहर्सल हो चुकी है।

कृति सेनन ने भी परफॉर्मेंस से पहले स्टेज रिहर्सल की है।
05:31 AM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे कई सितारे
फिल्मफेयर सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए रकुल प्रीत पति जैकी भगनानी के साथ रवाना।

निम्रत कौर पैपराजी को पोज देते हुए नजर आईं।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की मां भावना पांडे फिल्मफेयर का हिस्सा बनने के लिए अहमदाबाद रवाना।

सीमा सजदेह भी सेरेमनी में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुईं।

05:23 AM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
फिल्मफेयर सेरेमनी के लिए अहमदाबाद में सितारों का पहुंचना जारी
‘दिलबर’ फेम सिंगर ध्वनि भानुशाली को भी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

अनुपम खेर को अहमदाबाद एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया।

मोहनीश बहल भी एयरपोर्ट के बाहर नजर आए।

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी फिल्मफेयर के लिए अहमदाबाद पहुंचीं।

03:37 AM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ऋषि कपूर ने दावा किया- 30 हजार में खरीदा था पहला अवॉर्ड
ऋषि कपूर ने अपनी आटोबायोग्राफी खुल्लम-खुल्ला में ये खुलासा किया था कि उन्होंने पहली फिल्म बॉबी के लिए पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड 30 हजार रुपए में खरीदा था।
उन्होंने बुक में कहा कि 1973 में ही बॉबी और जंजीर साथ रिलीज हुई थीं। जंजीर सुपरहिट रही और अमिताभ को अवॉर्ड मिलने की उम्मीद रही। मुझे ये कहते हुए शर्म आती है कि मैंने वो अवॉर्ड खरीदा। अमिताभ को बाद में किसी से पता चला कि मैंने अवॉर्ड के लिए पैसे दिए थे। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि 1974 में मैं महज 22 साल का था। पैसा कहां खर्च करना है, कहां नहीं, इसकी बहुत समझ नहीं थी। बाद में मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ।

पॉपुलर एक्ट्रेस नूतन के हाथों बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड लेते ऋषि कपूर।
ऋषि कपूर के खुलासे के बाद अवॉर्ड सेरेमनी की खूब आलोचना हुई, लेकिन इससे पहले भी कई लोगों ने सेरेमनी पर इसी तरह के इल्जाम लगाए थे।
03:35 AM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पाकीजा को अवॉर्ड नहीं मिला, तो प्राण ने अपना अवॉर्ड ठुकराया
1972 में फिल्मफेयर अवॉर्ड से जुड़ा पहला विवाद तब हुआ जब एक्टर प्राण ने अवॉर्ड स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्हें फिल्म बेईमान के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया जा रहा था, लेकिन उन्होंने देखा कि कमाल अमरोही की ब्लॉकबस्टर फिल्म पाकीजा को एक भी अवॉर्ड नहीं मिला। वो इस बात से दुखी हुए और अपना अवॉर्ड लेने से मना कर दिया।
03:35 AM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
आमिर खान ने फिल्मफेयर अवॉर्ड का किया बहिष्कार
आमिर खान की फिल्म रंगीला 1995 में रिलीज हुई थी। उन्हें उम्मीद थी कि इसे अवॉर्ड मिलेंगे, लेकिन फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा हुई तो फिल्म को अवॉर्ड तो दूर, नॉमिनेशन तक नहीं मिला था। इसके बाद आमिर ने अवॉर्ड फंक्शन पर कभी न जाने का इरादा कर लिया। रंगीला से पहले फिल्म जो जीता वही सिकंदर और हम हैं राही प्यार के भी अवॉर्ड नहीं जीत सकी थीं।


03:32 AM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पैसों के बदले मौसमी को हुई थी अवॉर्ड की पेशकश
लहरें रेट्रो को दिए गए एक इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी ने बताया था कि उन्हें पैसे देने पर फिल्मों अनुराग और रोटी कपड़ा और मकान के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि वो पैसों के बदले अवॉर्ड नहीं लेंगी।






03:31 AM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
शाहरुख खान पर भड़क गए थे नील नितिन मुकेश
साल 2009 में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड में शाहरुख खान होस्ट थे। सेरेमनी के बीच शाहरुख ने नील नितिन मुकेश से कहा कि तुम्हारा सरनेम क्या है। नील, नितिन, मुकेश तीनों ही फर्स्ट नेम है। इस सवाल पर नील भड़क गए और उन्होंने भरी सेरेमनी में शाहरुख खान को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा, ये बहुत घटिया सवाल है। आप अक्सर फिल्मफेयर पोडियम में खड़े होकर इस तरह की बातें करते हैं, लेकिन मुझे ये वाकई अपमानजनक लगा। मुझे लगता है आप दोनों को चुप हो जाना चाहिए।

03:31 AM11 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
नसीरुद्दीन शाह ने फिल्मफेयर पर दिया था आपत्तिजनक बयान
एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड ट्रॉफी से बाथरूम डोर का हैंडल बनवाया है। उन्होंने कहा था- मेरे लिए इन अवॉर्ड्स का अब कोई मतलब नहीं है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में मिलने वाली ट्रॉफी को मैं वॉशरूम के हैंडल के तौर पर यूज करता हूं। जब कोई मेरे घर के वॉशरूम में जाएगा तो उसे दरवाजे पर फिल्मफेयर की दो ट्रॉफियां हैंडल के रूप में लटकी मिलेंगीं।

नसीरुद्दीन शाह फिल्म मासूम के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके।



