पिता ने बेटे को गोली मारी…खुद फांसी पर लटका:  बेटे ने पूछा था- मां को क्यों पीटा, गुस्से में फायरिंग की, पत्नी भी घायल – Chhattisgarh News

पिता ने बेटे को गोली मारी…खुद फांसी पर लटका: बेटे ने पूछा था- मां को क्यों पीटा, गुस्से में फायरिंग की, पत्नी भी घायल – Chhattisgarh News


मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर गोली चलाई, फिर की खुदकुशी।

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पिता ने भरमार बंदूक से गोली मारकर अपने बेटे की हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गई। वहीं वारदात के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अंबागढ़ चौकी क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम शेखर उइके (22) है, जो कुंवारदल्ली गांव का रहने वाला था। वहीं बेटे को मारकर खुदकुशी करने वाले आरोपी पिता का नाम संतराम उइके (48) है। पुलिस ने पिता-पुत्र की डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

वारदात से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए

मां की पिटाई की खबर पर पिता को समझाने गए बेटे पर की फायरिंग, मौत।

कुंवारदल्ली गांव में घरेलू विवाद में फायरिंग में छर्रे लगने से महिला भी घायल

कुंवारदल्ली गांव में घरेलू विवाद में फायरिंग में छर्रे लगने से महिला भी घायल

अंबागढ़ चौकी अंतर्गत कुंवारदल्ली गांव की घटना है।

अंबागढ़ चौकी अंतर्गत कुंवारदल्ली गांव की घटना है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, कुंवरदल्ली गांव का रहने वाला संतराम उइके अपनी पत्नी शांति बाई के साथ गांव के बाहर एक झोपड़ी में रहता था। ईंट बनाने का काम करता था। शुक्रवार रात को संतराम नशे में था। अपनी पत्नी शांति बाई से झगड़ा कर रहा था।

झगड़ा बढ़ गया और नशे की हालत में संतराम ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा। पड़ोसियों ने संतराम के बेटे शेखर उइके को इस मारपीट के बारे में बताया। खबर मिलते ही शेखर झोपड़ी में पहुंचा। अपने पिता से पूछा कि उन्होंने मां को क्यों पीटा।

शेखर ने अपने पिता को समझाने की कोशिश की और कहा कि वह मां को न पीटे। इसके बाद शेखर और उसकी मां शांति झोपड़ी के पीछे बैठे थे। इसी बीच गुस्से में संतराम अपनी बंदूक लेकर लौटा। अपने बेटे शेखर को गोली मार दी। गोली लगने से शेखर की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी।

​मौके पर ही बेटे ने तोड़ा दम, छर्रे लगने से मां भी घायल

वहीं शांति बाई को भी गोली के छर्रे लग गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव वाले तुरंत खून से लथपथ शेखर और उसकी मां को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। शांति बाई का फिलहाल इलाज चल रहा है।

आरोपी संतराम ने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आरोपी संतराम ने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आरोपी ने वारदात के एक दिन बाद की खुदकुशी

वहीं वारदात के बाद आरोपी संतराम मौके से भाग गया, लेकिन शनिवार देर रात उसने अपने घर के बाहर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी के बेटे की कुछ साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस रविवार को मौके पर पहुंची। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस को शक है कि बेटे की हत्या के बाद परेशान होकर आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर अश्विनी राठौर ने बताया कि आरोपी हत्या करने के बाद मौके से भाग गया था। उसका शव घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह मामला शराब के नशे में गुस्से में की गई हत्या का है।

वहीं पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंह ने कहा कि नशे की हालत में यह जघन्य अपराध करने के बाद संतराम को अपनी गलती का एहसास हुआ। वह गहरे सदमे में चला गया। इसी पछतावे के कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।

………………………….

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बिहार के युवक ने रायपुर में पत्नी को मार डाला:फिर ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज

बिहार के युवक ने रायपुर में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया।

बिहार के युवक ने रायपुर में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया।

रायपुर में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद पति ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव घर के सोफे पर मिला, जबकि पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट