नहरों में पानी कम आने पर प्रदर्शन करते हुए नांगल चौधरी के किसान
महेंद्रगढ़ जिला के गांव दोस्तपुर, भेड़न्टी, अलीपुर, शहबाजपुर, मेघोत, लुजोता, ढाणी ठाकरान, ढाणी त्रियाला और ढाणी टीकवाला सहित आसपास के गांवों के किसानों में नहरी पानी न मिलने को लेकर रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से उन्हें अपने हिस्से
.
वहीं दूसरी ओर नहरें जगह-जगह मिट्टी और झाड़ियों से भरी पड़ी हैं, जिससे पानी का बहाव रुक गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण नहरें पूरी तरह से जाम हो चुकी हैं और फसलों की बुआई का समय निकलता जा रहा है। किसान लगातार विभाग से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नहरी विभाग ने कार्रवाई नहीं की और पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
नहरों में इतना ही आ रहा है पानी
ये बोले किसान
गांव मेघोत के किसान रामकिशन ने कहा कि “गेहूं की बुआई का समय निकलता जा रहा है, लेकिन नहर में पानी नहीं आ रहा। अधिकारी मीटिंगों में केवल वादे करते हैं, मगर जमीन पर कुछ नहीं होता। वहीं लुजोता निवासी रमेश ने बताया कि नहरों में जगह-जगह मिट्टी जमा है। कहीं-कहीं तो पानी रुककर सड़ने लगा है, लेकिन विभाग के अधिकारी इसे देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं।
गांव दोस्तपुर के राजेश ने कहा कि “हम किसी से भीख नहीं मांग रहे, अपने हिस्से का हक मांग रहे हैं। अगर जल्द पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो पूरा इलाका एकजुट होकर सड़क पर उतरेगा।” किसानों ने नहरी विभाग से मांग की है कि नहरों की तुरंत सफाई कर उनमें पानी छोड़ा जाए ताकि रबी सीजन की बुआई समय पर हो सके और फसलों को सूखने से बचाया जा सके।
किसानों ने दी चेतावनी
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में वे सामूहिक आंदोलन शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी हस्तक्षेप कर किसानों की समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की है।



