हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने नशीली कोडिन सिरप तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे सह-आरोपी अकरम को शामिल तफतीश कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को जांच में शामिल कर हिरासत में लिया गया है। अब पुलिस उसकी अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में अपील करने की तैयारी कर रही है। सिरप की बोतलों को सप्लाई करता था फरीदाबाद यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में पहले 5 जुलाई को फिरोजपुर झिरका से तौफिक नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से कोडिन सिरप की 12 नशीली बोतलें बरामद हुई थीं। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर जांच के दौरान सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी अकरम है, जो नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में नशीली सिरप की सप्लाई करता था। अकरम ही तौफिक को ये नशीली बोतलें उपलब्ध कराता था। फिलहाल आरोपी अकरम पहले से ही हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर था, लेकिन अब उसे जांच में शामिल कर गिरफ्तार किया गया है। जमानत रद्द करने की करेगी अपील पुलिस के अनुसार, आरोपी से गहन पूछताछ के लिए उसकी जमानत रद्द कराना जरूरी है। इसके लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की जाएगी, ताकि इस नशा तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
Source link
फरीदाबाद हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाही: नशीला सिरप बेचने वाले सप्लायर को गिरफ्तार किया, कोर्ट में जमानत रद्द करने की होगी अपील – Faridabad News
- Share



