पूर्व JE की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति की मौत:  गुरदासपुर में घर में अकेली थीं, सोने की बालियां- चूडि़यां गायब मिली, हत्या की आशंका – Gurdaspur News

पूर्व JE की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति की मौत: गुरदासपुर में घर में अकेली थीं, सोने की बालियां- चूडि़यां गायब मिली, हत्या की आशंका – Gurdaspur News




गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में बिजली बोर्ड के पूर्व जेई सतनाम सिंह की 65 वर्षीय पत्नी परमजीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना अजनाला रोड पर मोहन भंडारियां अड्डे के पास उनके निर्माणाधीन घर में हुई। महिला के कानों से सोने की बालियां और हाथों से चूड़ियां गायब मिलीं, जबकि उनके कानों से खून भी निकल रहा था। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह अजनाला रोड पर अपना नया घर बनवा रहे हैं, जहां मिस्त्री काम कर रहे थे। घटना के दिन सतनाम सिंह फतेहगढ़ चूड़ियां के गिल पैलेस में एक शगुन समारोह में शामिल होने गए थे। घर में मिस्त्रियों के अलावा परमजीत कौर अकेली थीं। घर पर अकेली थी महिला दोपहर के समय जब मिस्त्री खाना खाने के लिए बाहर गए, तो परमजीत कौर घर में अकेली थीं। खाना खाकर लौटने पर मिस्त्रियों ने देखा कि महिला कमरे के अंदर मृत पड़ी थीं। उनके कानों से सोने की बालियां और हाथों से सोने की चूड़ियां गायब थीं। उनके कानों से खून भी निकल रहा था। प्लंबर मिस्त्री हरपाल सिंह ने बताया कि, वह शनिवार को ही पहले दिन काम पर आया था। उन्होंने बताया कि जब वे दोपहर का खाना खाकर वापस लौटे, तो महिला घर के अंदर मृत पड़ी थीं। महिला की मौत की जानकारी राज मिस्त्री द्वारा फोन पर उनके पति सतनाम सिंह को दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी घटना की सूचना मिलते ही अजनाला के डीएसपी गुरविंदर सिंह और थाना झंडेर के एसएचओ सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर अजनाला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला परमजीत कौर की मौत के मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट