दीक्षांत समारोह में युवाओं में दिखा जोश, 2025 बैच को दीं डिग्रियां – Jalandhar News

दीक्षांत समारोह में युवाओं में दिखा जोश, 2025 बैच को दीं डिग्रियां – Jalandhar News



.

जीएनए यूनिवर्सिटी ने 2025 बैच के लिए अपने दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। आयोजन मुख्य अतिथि डॉ. हरजिंदर सिंह चीमा चेयरमैन चीमा बॉयलर्स लिमिटेड तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. वीके रत्तन की उपस्थिति में हुआ।

यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरदीप सिंह सिहरा, प्रो-चांसलर जसलीन सिहरा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. कुनाल बैंस, डीन अकैडेटमिक्स डॉ. मोनिका हंसपाल, डीन आरएंडडी डॉ. नीरज पुरी, डॉ.अनिल पंडित भी शामिल रहे। समारोह का संचालन कामिनी वर्मा और परनीत कौर ने मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में किया है।

वाइस चांसलर डॉ. हेमंत शर्मा ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट के साथ दीक्षांत समारोह प्रारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ.चीमा ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि जीवन में हमेशा 100 प्रतिशत दें और उम्र को कभी भी व्यक्तिगत या पेशेवर विकास में बाधा न बनने दें। डॉ. चीमा को मानद उपाधि ऑनर्स कोजा से विभूषित किया।

गवर्नर मेडल, बीएससी केमिस्ट्री की छात्रा अनीशा को प्रदान किया। माननीय विशिष्ट अतिथियों ने 36 स्वर्ण, 29 रजत और 24 कांस्य पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों जैसे इंजीनियरिंग, बिजनेस स्कूल, हॉस्पिटैलिटी, कंप्यूटेशनल साइंस, प्राकृतिक विज्ञान,अंग्रेज़ी, एनिमेशन और मल्टीमीडिया, हेल्थकेयर साइंस, तथा शारीरिक शिक्षा और खेल से 16 पीएचडी, 100 पोस्ट ग्रैजुएट और 523 ग्रैजुएट विद्यार्थियों को भी डिग्रियां प्रदान की गईं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट